रतलाम: एडीजी कटारिया ने पूछी प्रो हाशमी की कुशलक्षेम,लंबे समय से बीमार रहने की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को सपत्निक पहुंचे डीआईजी कटारिया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|
रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा.काम)।ख्यात चिंतक, कवि और लेखक प्रो अज़हर हाशमी की कुशलक्षेम जानने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ एडीजी विजय कटारिया और उनकी पत्नी संगीता कटारिया शुक्रवार को प्रो हाशमी के इंदिरा नगर स्थित निवास पर पहुंचे।
करीब पौन घंटा चली मुलाकात के दौरान एडीजी कटारिया और उनकी पत्नी ने प्रो. हाशमी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रोफेसर हाशमी ने कटारिया दंपति का शाल श्रीफल से सम्मान भी किया।
एडीजी कटारिया ने मुलाकात के दौरान प्रो. हाशमी के बारे में कहा कि ये रतलाम और मप्र की शान है। प्रो. हाशमी का स्वास्थ्य खराब होने के बारे में जानकारी मिलने के बाद वे पत्नी संगीता के साथ आया हूं। प्रो. हाशमी का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है यह जानकर खुशी हो रही है। एडीजी कटारिया और उनकी पत्नी साहित्य में काफी रूचि रखती हैं और वे प्रो. हाशमी की रचनाओं, लेख और उनकी सूफी परंपरा की सादगी से काफी प्रभावित हैं।
सामान्य व्यक्ति की तरह बैठे घर में
एडीजी कटारिया जब उनके निवास पहुंचे तो आगे के कक्ष में बहुत सारा सामान पड़ा हुआ था और बैठने के लिए बहुत कम जगह थी। इसके बाद भी कटारिया दंपति सोफे पर थोड़ी सी जगह में ही पूरे समय बैठकर स्वास्थ्य और साहित्य पर चर्चा करते रहे।
शाल-श्रीफल से स्वागत
प्रो. हाशमी ने कटारिया दंपति का शाल-श्रीफल और पुष्प भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान कटारिया परिवार के बारे में भी प्रो. हाशमी ने चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कटारिया दंपति का बेटा इस समय अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *