रतलाम: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,252 किलो डोडा चूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||||||||

रतलाम,5अगस्त(खबरबाबा .काम)। मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही रतलाम पुलिस की कार्रवाई में एक और सफलता हाथ लगी है। जावरा पुलिस ने 252 किलो से अधिक डोडा चूरा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढा द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था। जिसके अंन्तर्गत थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नतृत्व में टीम गठीत की गयी थी।

टीम को ग्राम उमटपालिया के एक व्यक्ति के पास अवैध मादक पदार्थ अपने कब्जे में रखे होने तथा उसके परिवहन की सूचना मिली। जिस पर निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व मे गठीत टीम व्दारा दबीश दी गयी जहां आरोपी आरिफ पिता मुन्ना खा मेव उम्र 37 साल निवासी ग्राम उमट पालिया के कब्जे से 13 काले रंग के प्लास्टिक के बोरे में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 252.8 किलो ग्राम जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी आरिफ खा मेव को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी। जब्त डोडा चूरा का मूल्य 5 लाख रुपए के लगभग है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *