रतलाम: माहेश्वरी समाज द्वारा निकाली गई जय महेश कावड़ यात्रा, सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,6अगस्त(खबरबाबा .काम)। हर हर महादेव…घर घर महादेव …भोले शंभू भोलेनाथ… ओम नमो भगवते वासुदेवाय… यह नारे आज शहर में गुंजायमान हुए। पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर रतलाम माहेश्वरी समाज द्वारा जय महेश कावड़ यात्रा राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से निकाली गई।

यात्रा के आगे-आगे घुड़सवार धर्म ध्वजा थामें चल रहे थे. उनके पीछे महिलाएं व पुरुष केसरिया वस्त्र धारण कर कंधे पर काशी विश्वनाथ मंदिर बावड़ी का जल कावड़ में भरकर चल रहे थे ।लोकेंद्र टॉकीज ,रानी जी का मंदिर, डालू मोदी बाजार, माणकचौक ,घांस बाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होती हुई यात्रा गढ़ कैलाश पहुची। राम बाग़ में श्री चमत्कारी महादेव मंदिर पर सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया । यात्रा में द्वादश ज्योतिर्लिंग की आकर्षक झांकी व डीजे भी शामिल था।

श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, श्री राम बाग हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ बी एल तापड़िया, सचिव नरेंद्र बाहेती ने बताया कि मार्ग में सनातन सोशल ग्रुप सहित विभिन्न संगठनों ने कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया‌ इस अवसर पर समाज के माधव काकानी ,घनश्याम लोहिया, द्वारकाधीश भंसाली, राजेश गेलड़ा एवं समिति अध्यक्ष डॉ बीएल तापड़ियान आदित्य डागा, गोपाल राठी, आशीष मूंदडा, आशीष डागा ,रितेश परवाल, पंकज गगरानी ,आतिश परवाल , गुंजन माहेश्वरी ,राजेश मंडोवरा, कमल नयन राठी, जय मंत्री ,सुनील लाठी, विनोद तोशनिवाल, आशीष काबरा, समाजसेवी झमक भरगट, महेंद्र कोठारी आदि शामिल थे। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई। यात्रा करीब 4 किलोमीटर तक चली और 1500 से अधिक पुरुष एवं महिला शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *