रतलाम: विश्व आदिवासी दिवस पर कल शहर में निकलेगी रैली, रतलाम पुलिस ने यातायात व्यवस्था की दृष्टि से जारी किया डायवर्जन प्लान, जानिए किस तरह रहेगी व्यवस्था

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||||||||

रतलाम,8अगस्त(खबरबाबा.काम)। बुधवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस जिले में मनाया जाएगा। जिसके तहत रतलाम शहर का मुख्य आयोजन पोलो ग्राउण्ड रतलाम में प्रातः 11.00 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में आदिवासी संगठन एवं काफी संख्या में सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ़, बिलपांक क्षेत्र से ग्रामीण जन रैली के रूप में पोलो ग्राउण्ड रतलाम पहुंचेंगे। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों के आने की सम्भावना पर रतलाम शहर की आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है:-

डायवर्जन प्लान

01. कार्यक्रम के दौरान शहर में हैवी वाहन शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

02. रैली के दौरान रैली रूट पर दो पहिया, चार पहिया समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

03. सैलाना से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन 80 फीट रोड, डोंगरे नगर, वन विभाग की ओर जाने वाले एवं बंजली फण्टा, सेजावता फण्टा होते बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।

04. वन विभाग से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन वन विभाग, डोंगरे नगर,80 फीट रोड, बंजली की ओर जाने वाले एवं बाजना बस स्टेण्ड, त्रिपुलियागेट, करमदी रोड होते बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।

05. झाबुआ रोड कि ओर से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन करमदी, सालाखेडी, बाईपास वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

06. सालाखेडी फण्टा से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो करमदी, त्रिपोलियागेट, बाजना बस स्टेण्ड, वन विभाग मार्ग का उपयोग करेंगे।

07. एम्बुलेंस एवं इमरजेन्सी सेवाएँ चालु रहेगी‌

पार्किंग व्यवस्था

01 प्रस्तावित कार्यक्रम में आने वाली जनता के दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए सेलाना बस स्टेण्ड सब्जी मंडी, सिविक सेंटर, आबकारी कंपाउण्ड एवं प्रताप नगर ब्रिज के निचे पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *