
रतलाम-जावरा,11अगस्त(खबरबाबा.काम)। जावरा शहर में तैयार किए गए सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम के माध्यम से पुलिस ने एक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गिरोह में शामिल एक लड़के ने व्यापारी की दुकान से रुपए भरा बैग चोरी किया था।
जानकारी के अनुसार 07 अगस्त को फरियादी रईस पिता साबीर हुसैन मेव उम्र 38 साल निवासी मेवातीपुरा जावरा के द्वारा थाना जावरा शहर पर रिपोर्ट की गई की उनकी लहसुन मण्डी जावरा स्थित आलु की दुकान से कोई अज्ञात बदमाश 40 हजार रूपये से भरा बेग चुराकर ले गया ।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल लोढा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन मे थाना जावरा शहर की टीम तैयार की गई । टीम द्वारा पूरे जावरा शहर में जन सहयोग से लगाए गए कैमरे चेक किए गए।
सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम से पुलिस को मिली सफलता
पूरे जावरा शहर में 43 लोकेशनस पर 104 कैमरे के माध्यम से शहर में एक सीसीटीवी कैमरा सर्विलांस सिस्टम तैयार किया गया है।जिसके माध्यम से शहर की प्रत्येक गली, मोहल्ले, सड़क, चौराहे आदि पुलिस की निगरानी में है। सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम का कंट्रोल रूम जावरा शहर थाने पर बनाया गया है, जहां से पूरे शहर की मॉनिटरिंग की जा रही है। घटना की पतराशी में सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान की जा सकती है।
उक्त घटना की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज चेक किए,जिनमे फऱियादी की दुकान से एक लडका बेग चुराकर ले जाते दिखा । उक्त लडके के सम्बध मे जावरा शहर के अन्य सीसीटीवी फुटेज चेक किये जो उक्त लडके के साथ तीन अन्य लोग दिखाई दिए। शहर से घुमते हुए उसके साथ 4 अन्य ल़डके हाथीखाना के पास एक कार मे बैठते दिखाई दिए । उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कार के नम्बर देखने पर कार का नम्बर एमपी 41 सीए 9888 होना पाया गया।, जो लडका लहसुन मण्डी से बेग चुराकर ले जाते दिखा वह लडका भी कार मे बेठा दिखा। आगे की सीट पर दो व्यक्ति बेठे व गाडी चलाते हुये दिखाई दिये। उक्त कार के नम्बर के माध्मय से उसके मालिक सोनु पिता पडोसिह पारदी निवासी रावत रंगवासा इऩ्दौर की तलाश करते उसके गांव से जानकारी मिली कि सोनु उसके साथीयो के साथ कार से सुवासरा के पास पारदीखेडा गांव गया है । सुचना पर पुलिस टीम सुवासरा पहुची, जहा सुवासरा के पारदीखेडा गांव तरफ से उक्त कार आते दिखी। रोकने पर उसके अन्दर 07 व्यक्ति बेठे थे । जिनसे नाम पता पुछा तो उन्होने अपना नाम सोनू पिता पङोसिंह जाति पारदी उम्र 35 वर्ष, उमेश पिता मोहन पारदी उम्र 32 वर्ष, अग्नि पिता भगवान सिंह जाति पारदी उम्र 20 वर्ष बताया और 04 अन्य विधिविरुद्ध बालक सभी निवासी रावत बेटमा थाना बेटमा जिला इन्दौर, बताया।
कार की तलाश लेने पर कार के अऩ्दर से एक बेग जिसमे 35000 रूपये नगदी मिले । बाद उपरोक्त सभी से पुछताछ करते उनके द्वारा जावरा आकर सौदागीर के माध्यम से चोरी करना बताया। जिन्हे प्रकरण मे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35000 रूपये मय बेग व वाहन के जप्त किया गया । प्रकरण मे अन्य चोरी के अपराधो के संबंध मे पुछताछ जारी है ।



