
रतलाम,11अगस्त(खबरबाबा.काम)। राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है और इसी भावना को आमजन में जागृत कर इनमें राष्ट्रीय प्रेम की ज्योति जगाए रखने के पावन उद्देश्य से सनातन सोशल ग्रुप13 अगस्त रविवार को निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करेगा। डालूमोदी बाजार चौराहे पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के आतिथ्य में प्रात: 11 बजे एक हजार राष्ट्रीय ध्वज का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि सनातन सोशल ग्रुप द्वारा समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक व सेवा आदि कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़-चढक़र निभाता आया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्र प्रेमी जनता को निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया जाएगा। आगामी 13 अगस्त रविवार की प्रात: 11 बजे शहर के हृदय स्थल डालूमोदी बाजार चौराहे पर रतलाम जिले के जिलाधीश नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आथित्य में राष्ट्रध्वज का वितरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, समाजसेवी प्रवीण सोनी एवं प्रभु राठौड़ उपस्थित रहेंगे। सनातन सोशल ग्रुप ने राष्ट्र भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



