रतलाम: कार में गांजा लेकर जा रहे थे दो युवक, मुखबिर ने दी सूचना, पुलिस ने धरदबोचा

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|सांकेतिक फोटो

रतलाम,13अगस्त(खबरबाबा.काम)‌ । मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बड़ावदा पुलिस ने कार में गांजा लेकर जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की जा रही है।

12 अगस्त को बड़ावदा पुलिस को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि एक काले रंग की कार में युवक मादक पदार्थ की तस्करी करने जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस में जावरा- उज्जैन टू लेन हायवे बडावदा पर नाकाबंदी कर दी। संदिग्ध कार दिखाई देने पर बेरीगेट्स लगाकर रोका गया। कार की आगे तरफ सीट पर चालक व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा था। दोनो व्यक्तियो को कार से उतारा तथा उनका नाम पता पुछने पर कार के चालक ने अपना नाम समीर खान पिता साबीर खान पठान उम्र 37 साल निवासी बघाना थाना नीमच और उसके साथ बेठे व्यक्ति ने अपना नाम सद्दाम पिता इशाक कुरेशी उम्र 33 साल निवासी बघाना जिला नीमच का रहने वाला बताया। उक्त व्यक्तियों की वैधानिक तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा 4.5 किलोग्राम मिला । जिसे जब्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है ।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अनवर पिता भुरे खान पठान निवास देवास से गांजा लाना बताया और नीमच एवं आसपास छुट पुट पुडिया बनाकर बेचने का काम करना बताया । आरोपी अनवर खान पठान निवासी देवास की तलाश जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बड़ावदा कांतीलाल सोनार्थी , प्र.आर. ओमप्रकाश जाट,जयंतीलाल पाटीदार , अलेक्जेण्डर राय,पदमसिंह आंजना, आरक्षक महेन्द्रसिंह , आरक्षक श्रीकांत गुप्ता , आरक्षक गोपालसिंह , मनमोहन शर्मा (सायबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *