
रतलाम,13अगस्त(खबरबाबा.काम)। गुजरात से रतलाम में एमडी सप्लाई करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आरोपी के पास से एमडी ड्रग्स भी बरामद किया गया है। रतलाम पुलिस ने शहर में एमडी सप्लाई की पूरी चैन का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पिछले पांच माह में आरोपी 10 लाख के लगभग की एमडी शहर में सप्लाई कर चुके हैं।
रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में पुलिस ने शहर में एमडी सप्लाई करने वाली पूरी चेन को अपनी गिरफ्तार में ले लिया है।
एएसपी राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी ओ.पी.सिंह चोंगड़े के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम ने गुजरात से रतलाम में एमडी सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि कि एक पीली रंग की टी शर्ट पहना और काली रंग की जींस पहना व्यक्ति सातरुण्डा चौराहे पर रुनीजा रोड तरफ खडा है, जो रुनीजा तरफ जाने वाला है। जिसकी जींस की दाहिने जेब में मादक पदार्थ एमडीएमए रखा हुआ है। वह मादक पदार्थ किसी को देने जा रहा है। यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। सातरूण्डा चौराहा रूनीजा रोड़ तरफ मुखबीर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति खडा होकर पास मे खडे एक अन्य व्यक्ति से बात करते हुए दिखा।
संदिग्ध युवक की घेराबन्दी कर नाम पता पुछते पर उसने अपना नाम जावेद पिता हैदर खान उम्र 34 साल निवासी खजुरावाडी वरियाली बाजार सुरत थाना चौक बाजार सुरत गुजरात का रहने वाला बताया। एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया । पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए 11 ग्राम मिली। जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूरी सप्लाई चेन गिरफ्त में
पुलिस के अनुसार जावेद ही वह व्यक्ति है, जो रतलाम में एमडी की सप्लाई करता था।
आरोपी जावेद पिता हैदर खान के द्वारा बताये गये तथ्यों का तकनिकी आधार पर एनालिसिस किया गया ,जिसमें आरोपी जावेद पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जफर निवासी जावरा को एमडी ड्रग्स सप्लाय करता था। जफर द्वारा यासिर उर्फ बाजा, इमरान, दीपक नागौरी एवं मनोज जैन मुम्बई के माध्यम से रतलाम में एमडी ड्रग्स सप्लाय का काम किया जा रहा था। यह एक प्रकार के चैन सिस्टम में काम कर रहे थे, जिसे रतलाम पुलिस द्वारा तोड़ा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के ऑनलाईन ट्रांजेक्शन का एनालिसिस करने पर पिछले 05 महिनो में जफर के गिरफ्तार होने तक लगभग 10 लाख रूपये की एमडी ड्रग्स जफर, यासिर उर्फ बाजा, इमरान, दीपक नागौरी एवं मनोज जैन मुम्बई द्वारा सप्लाय की जा चुकी है। रतलाम पुलिस द्वारा ड्रग्स सप्लायर के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बिलपांक ओ.पी.सिंह चोंगडे, उनि अमित शर्मा प्रभारी सायबर सेल, उनि विजयसिंह बामनिया, प्रआर राहुल जाट थाना नामली, प्रआर हिमाशु यादव थाना बरखेड़ा, प्र.आर. राजेन्द्र राव जगताप, प्र.आर. मनमोहन शर्मा सायबर सेल, आरक्षक विपुल भावसार सायबर सेल, आर. हेमन्त यादव, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती, आर. विनोद सोलंकी, आर. अर्जुन गणावा, आर. बुआर सिंह, आर. जसवन्त राठौर, का सराहनीय योगदान रहा।



