रतलाम: जैन सोशल ग्रुप रतलाम झोन ने स्वतंत्रता पर्व व फेडरेशन डे साथ-साथ मनाया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,13अगस्त(खबरबाबा.काम)। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतन्त्रता पर्व एवं जैन सोश्यल ग्रुप के स्थापना दिवस को साथ-साथ मनाया गया।

कार्यक्रम जैन दिवाकर स्मारक पर मुख्य अतिथि प्रीतेश गादिया, झोन कोर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी व सभी ग्रूप मैन ,ग्रेटर, सेंट्रल ,रतनपुरी, क्लासिक, यूथ ,मैत्री ,शाइन, संस्कार, एलिट ,संगिनी उमंग के अध्यक्ष विनोद मेहता ,संजय खिमेसरा, पारस मंडोत, दीपक चौरडीया, विकास चोपड़ा, वैभव राका, वैभव मेहता,रीतेश मंडोत, राहुल जैन ,रमिला सकलेचा, एवं रीजन से प्रफुल्ल लोढा, कमलेश बुपक्या ,सौरभ नाहर, सौरभ छाजेड़ आदि द्वारा एक साथ ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। नवकार महामंत्र जाप के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सभी अध्यक्षों द्वारा एवं मुख्य अतिथि प्रिजन अध्यक्ष प्रीतेश गादिया द्वारा संस्था की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सभी सदस्यों के समस्त प्रस्तुत की गई एवं स्वतन्त्रता पर्व व फैडरेशन डे की शुभकामना प्रेषित की गई।

इस अवसर पर महिला सदस्य द्वारा बेटी बचाओ, व्यसन मुक्ति, जल संरक्षण आदि विषयों पर रंगोली प्रतियोगिता की गई और बेनर प्रेजेंटेशन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय को संस्था पुरस्कृत किया गया।साथ ही वृक्षारोपण ,गौशाला पर चारा वितरण कई कार्य किए गए।

इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष विजेंद्र गादिया ,कांतिलाल मंडलेचा, निलेश चोरड़िया, भूपेंद्र डोशी, संजय चपरोट, अनिल कटारिया, संतोष चानोदिया, अरविंद कटारिया, संजय लूनिया, विनोद कटारिया, आलोक छाजेड़ ,अशोक डांगी, सुनील भटेवरा, जयंतीलाल जैन ,दिनेश बम, राहुल छाजेड़, अभय लोढा, सिद्धार्थ बोराणा, दीपक सेहलोत, राजेन्द्र लूनिया, राकेश मोगरा, अजय घोटा, मनोज गुगलिया ,मोहित खिमेसरा, पुनीत गादिया, राजेन्द्र लुणावत, निर्मल मेहता, दिनेश बरमेचा,बिंदु कटारिया ,रेखा लूनिया आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे‌ कार्यक्रम का संचालन जयंतीलाल डांगी ने किया व आभार प्रफुल्ल लोढ़ा ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *