रतलाम: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन द्वारा किया गया सम्मान समारोह

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,15अगस्त(खबरबाबा.काम)। श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सेवा में लगे सैनिकों,सेवा निर्मित अधिकारियों कर्मचारियों सहित समाज की सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।

बड़ा रामद्वारा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने की।मुख्य अतिथि डाक्टर इंद्रेश पाटीदार(एमडी) रहे. फाउंडेशन के अध्यक्ष पशुपति श्रेष्ठ ने भी मंचासीन रहे। प्रबुद्ध जन नागरिकों का सम्मान समिति के सदस्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के 6 सेवा निवृत फौजी के साथ शहर के सम्मानीय सेवा भावी समाजजन का सम्मान किया गया, जिसमें महेंद्र सिंह सिसोदिया, विवेक शर्मा, राजू मईडा, हरिप्रसाद बैरागी, अरुण गर्ग, कुमावत बीएल, वीके त्रिपाठी,सुरेंद्र सिंह वाघेला,श्रीमती गीता देवी राठौड़, कीर्ति शर्मा,प्रमोद वोरा, रणजीत सिंह राठोर, केलाश नारायण जोशी,मेघा क्षोत्रिय, अजीत भादोरिया,सुमन थापा,डॉक्टर श्रीमती भार्गव,आशा उपाध्याय,दयाल सिंह कुंपावत,दिनेश गहलोत,ईश्वर सिंह राठौर,रामद्वारा के महाराज का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शैलेंद्र सिंह सोलंकी का उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में सौरभ कोठरी,जितेंद्र सिंह सोलंकी,भूपेंद्र श्रेष्ठ,राजेश शर्मा,विकास एवम यशवंत मालवीय जैन,अनिल कटारिया और उमाकांत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। फाउंडेशन द्वारा शहर की सीनियर सिटीजन जनता के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया, साथ ही फाउंडेशन का परिचय एवं आगामी योजनाओं की जानकारी सचिव नरेंद्र श्रेष्ठ द्वारा दी गई।
तत्पचात फाउंडेशन के कार्यालय में शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने फाउंडेशन की वेबसाइट एवं एक रतलाम प्रोफेशनल ऐप का भी शुरुआत किया गया। इस ऐप में रतलाम के प्रोफेशनल की विभिन्न कैटेगरी में उनके नाम मोबाइल नंबर आदि की जानकारी दी गई है, ताकि शहर की जनता उनकी सेवाओं का लाभ उठा सके‌।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *