
रतलाम,17अगस्त(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना स्वतंत्रता दिवस बच्चो के साथ मोंटेंसरी स्कूल में मनया।
स्कूल में ध्वजारोहण ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी, अध्यक्ष वैभव मेहता और सदस्यो द्वारा किया गया। उसके पश्चात भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। स्कूल के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने अपने उद्बोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और नन्हे नन्हें बच्चों का उत्साहवर्धन किया।ग्रुप अध्यक्ष वैभव मेहता ने अपने उद्बोधन में बताया कि मांटेसरी स्कूल में हॉस्टल सुविधा भी मूक बाधिर बच्चो के लिए शुरू की गई है मैत्री परिवार के द्वारा हॉस्टल में रह रहे बच्चो के सहयोग के लिए राशन सामग्री देने का लक्ष्य रखा।जिसमे मैत्री परिवार द्वारा बच्चों को रोज़ ज़रूरत लगने वाली राशन सामग्री प्रदान की गई ।
इस संपूर्ण आयोजन का लाभ स्वर्गीय मुकेश सकलेचा की स्मृति में संदीप-पूनम सकलेचा द्वारा लिया गया । साथ ही साथ ग्रुप परिवार के सम्मानिय सदस्य पारस हिंजल पगारिया द्वारा स्कूल को 51 हजार रुपए की राशि भेंट स्वरुप देने की घोषणा की गई तथा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अमित रीना कोठारी द्वारा नन्हे नन्हे बच्चों की प्रस्तुति के लिए उन बच्चों को 1100 की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी गई। अंत में आभार चंदन सेलोट द्वारा प्रकट किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चो को चॉकलेट, बिस्किट का वितरण कर स्वल्पाहार करवाया गया।कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्य नीलेश प्रणिता मंडलेचा, प्रवीण पिंकी पटवा,गौरव पूनम कस्तिया, भावेश राखी गादीया, अर्पित रितिका संघवी, नयन रिया मूणत, सिद्धार्थ वर्षा बोराना, सचिन स्वाति मांडोत, कुणाल शिल्पा मंडलेचा, मनोज नेहा अग्रवाल,रीना कोठारी,दीप्ति मेहता,इशिता सेलोत,राधा पोरवाल, अमित खुशबू गंग, अवि लवीना धम्मानी, शीतल नितिका सकलेचा, सौरभ अंजली कोठारी, वैभव निकिता कटारिया, पीयूष डिंपल नवलक्खा ,मयंक निधि मेहता, ललित नीलम जैन,मनोज सिंगावत,संजय रामसाना,सुमित पंगलिया,अरिहंत जैन ,गगन चोरडिया ,विनय वोहरा,विशाल भांगु ,मनीष वोहरा आदि कई सदस्य मौजूद थे ।



