रतलाम: जेएमडी ग्रुप के राकेश सकलेचा द्वारा जिला चिकित्सालय को चार इनवर्टर प्रदान किए, ट्रामा सेंटर की बंद लिफ्ट को भी चालू करने का संकल्प लिया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,17अगस्त(खबरबाबा.काम)। जिला चिकित्सालय रतलाम को इमरजेंसी सेवा के लिए चार इनवर्टर दान स्वरूप प्राप्त हुए।

गुरुवार जेएमडी ग्रुप के राकेश सकलेचा द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर एस. सागर को इनवर्टर भेंट किए गए।जिला चिकित्सालय को मिले इनवर्टर से इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को बेहतर तरीके से सेवाएं दी जा सकेगी। जेएमडी ग्रुप द्वारा ट्रामा केयर सेंटर में बंद पड़ी लिफ्ट को चालू करवाने का भी संकल्प लिया गया है, शीघ्र ही लिफ्ट चालू करवा दी जाएगी।

इस अवसर पर ग्रुप के राकेश सकलेचा, प्रकाश मेहता, सुशील मूणत, महिपाल राणावत, महेंद्र पोरवाल, पप्पू मेर, शिवा सोनी, कनक मूणत, अजय जैन, बंटी बंबोरी, गोविंद काकानी, डॉ. प्रणव मोदी, डॉ. अंकित जैन, हेमंत राहोरी, एस.एस. भिड़े, सुशील शुक्ला, श्रीमती दया आचार्य आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *