रतलाम: चोरी की बाइक पर खटकेदार चाकू लेकर घुम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,22अगस्त(खबरबाबा.काम)। बिलपांक पुलिस ने चोरी की बाइक पर खटकेदार चाकू के साथ घूमते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक धार जिले का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को सुबह करीबन 11:00 बजे सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति चाकू लेकर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से सतरुंडा चौराहे तरफ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू की। संदेही व्यक्ति सतरुंडा चौराहा के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल लिए हुए खड़ा हुआ मिला जिसे पकड़ कर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम पता दिलीप पिता सत्यनारायण सोनगरा उम्र 20 साल निवासी ढोलना बदनावर जिला धार का होना बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसकी पेंट की जेब में एक खटकेदार चाकू मिला‌ आरोपी के पास गाड़ी बिना नंबर की होने से गाड़ी के बारे में पूछताछ की गई जो संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विस्तृत पूछताछ की गई तब आरोपी दिलीप ने बताया कि उसने उक्त गाड़ी धार के बाग से चोरी की है।

आरोपी द्वारा अवैध रूप से चाकू और चोरी की बाइक मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 B आर्म्स एवं 41 D , 102 , 379 IPC में अपराध पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बिलपांक ओ पी सिंह एवं सब इंस्पेक्टर सुरेश गोयल , आरक्षक हेमंत यादव ,विजय कोगे ,माखन सिंह, पप्पू चौहान, मन्नू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *