चंद्रयान 3 की सफल लेंडिंग की मंगल कामना, काशी विश्वनाथ महादेव का किया अभिषेक,- महाकाल परिवार एवं प्रकाश प्रभु राठौड़ मित्र मंडल ने की प्रार्थना

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,23अगस्त(खबरबाबा.काम)। भारत देश की बड़ी सफलता और चंद्रयान 3 की सफल लेंडिंग के लिए रतलाम के महाकाल परिवार एवं रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ मित्र मंडल एवं परिवार द्वारा शहर के काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में अभिषेक, पूजा अर्चना कर मंगल कामना की गई।

पंडित ललित शर्मा एवं मुकेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान काशी विश्वनाथ महादेव का अभिषेक कराया। भोलेनाथ के शिवलिंग के पास चन्द्रयान के लेंडर की तस्वीर रखी गई। महाकाल बाबा से प्रार्थना कर चन्द्रयान के सफल लेंडिंग की मंगल कामना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों ने हाथों में तिरंगा थाम नम: शिवाय का जाप कर हर हर महादेव, वंदेमातरम् का उद्घोष किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने चंद्रयान के सफल लैडिंग की कामना करते हुए भगवान विश्वनाथ महादेव का अभिषेक किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *