रतलाम: भाजपा सितम्बर के प्रथम सप्ताह मे निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा,जिला स्तरीय कामकाजी बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम 24 अगस्त(खबरबाबा.काम)।भारतीय जनता पार्टी सितम्बर के प्रथम सप्ताह मे जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन करेगी। ये यात्रा प्रदेश के 5 स्थानों से निकलेगी। रतलाम जिले मे जन आशीर्वाद यात्रा का प्रवेश जावरा विधानसभा क्षेत्र से होगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर रंगोली सभागृह में जिला भाजपा की कामकाजी बैठक बैठक हुई। जिसमें यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई|

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की। बैठक मे विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भरतदास बैरागी, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आशा मौर्य, निमिष व्यास, जन आशीर्वाद यात्रा के जिला संयोजक अशोक जैन लाला मंचासीन रहे।

जिला बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जन आर्शीवाद यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। रतलाम जिले में जावरा से प्रवेश के बाद सैलाना रतलाम शहर एवं रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेगी। बाद में बडनगर नागदा होते हुए आलोट विधानसभा क्षेत्र मे जाएगी। यात्रा के दौरान सभाए आयोजित होगी,जिनमे सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी जायेगी। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत होगा। यात्रा की संभावित तिथि 02 से 05 सितम्बर रहेगी। इसका समापन 25 सितम्बर को होगा। उन्होने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा का जोरदार स्वागत करने का आव्हान् किया।

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि प्रदेश का वातावरण भाजपा के पक्ष मे है। यात्रा के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों मे विभिन्न संगठनों एवं हितग्राहियों को शामिल करना है। लाडली बहना योजना मतदाताओं लुभानें की योजना नहीं है,अपितु महिलाओं को सशक्त करने की योजना है। भाजपा जब भी मजबूती से खड़ी होती है। तब उसे हराने की ताकत किसी में नहीं रहती है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जिले की पांचों सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी ।

विधायक डॉ. पांण्डेय ने यात्रा के दौरान मार्ग की अच्छी सजावट करने और सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो का अधिक से अधिक प्रसार करने का आव्हान् किया। उन्होने यात्रा के दौरान जिले के अधिक से अधिक लोगो को भाजपा से जोड़ने पर भी बल दिया।

ग्रामीण विधायक श्री मकवाना ने कहा कि ये यात्रा जन आशीर्वाद के लिए निकाली जा रही है। इसे मांग पत्रों एवं ज्ञापन से मुक्त रखे| उन्होंने नवमतदाताओं को यात्रा से अधिक जोड़ने की आवश्यकता जताई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया। आभार अशोक जैन लाला ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *