रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल के तत्वाधान में सावन के आखरी सोमवार को भव्य महाकाल की शाही सवारी का आयोजन,दिल्ली ,जबलपुर और मथुरा के कलाकार देंगे प्रस्तुति

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,24 अगस्त(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर में जहा सावन के महींने में सभी शिव मंदिरो पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वही सावन के आखरी सोमवार को विप्लव जैन मित्र मंडल के तत्वाधान विशाल महाकाल की शाही सवारी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार सावन के आखरी सोमवार को माणक चौक क्षेत्र अंतर्गत साहू बावड़ी के समीप स्थित श्री मोजी शंकर महादेव मंदिर से भव्य महाकाल शाही सवारी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। उक्त सवारी में दिल्ली ,मथुरा और जबलपुर के कलाकार अपनी विशेष प्रस्तुति भी देंगे। वही सवारी में उज्जैन भस्म रमैया भक्त मंडल भी सम्मिलित होगा।

इस दौरान आयोजक द्वारा बताया गया कि सावन के आखरी सोमवार को शाही सवारी दोपहर तीन बजे श्री मोजी शंकर महादेव मंदिर से प्राम्भ होकर घास बाजार ,चौमुखी पूल,चांदनी चौक ,तोप खाना ,बजाज खाना ,गणेश देवरी ,रानी की का मंदिर ,नाहर पूरा ,डालू मोदी बाजार ,माणक चौक होते हुए पुनः श्री मोजी शंकर महादेव मंदिर पर सवारी का समापन होगा।

आयोजन के निवेदनकर्ता श्री मोजी शंकर महादेव भक्त मंडल ने बताया कि समापन के पश्चात महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। वही निवेदनकर्ता भक्त मंडल ने शरहवासियो को उक्त शाही सवारी में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है। उक्त शाही सवारी की तैयारी को लेकर विप्लव जैन मित्र मंडल ने गोपाल मंदिर पर आयोजन की रुपरेखा को लेकर सभी सदस्यों द्वारा चर्चा की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *