
रतलाम, 25 अगस्त(खबरबाबा.कॉम)। शुक्रवार सुबह एक हैरान कर देने वाले घटनाक्रम में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने कैंची से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी। युवक महिला की दुकान से नारियल उठा कर भाग रहा था । महिला उसके पीछे भागी तभी युवक ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहा महिला की मौत हो गई| पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार दोपहर करीब 11. 45 बजे का है। बाजना बस स्टेंड पर ईदगाह रोड निवासी महिला सीमा पति चंदन सिंह सोलंकी हार फूल सहित पूजन सामग्री विक्रय करने की दुकान चलाती हैं। सुबह दुकान पर एक युवक आया और नारियल उठा कर भागने लगा, तभी महिला भी उसे पकड़ने पीछे भागी। महिला उससे नारियल छीन पाति उससे पहले ही युवक ने अपनी जेब से कैंची निकाली और महिला पर हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला की मौत हो गई।
मृतिका सीमा सोलंकी के पुत्र दीपक सोलंकी ने मिडिया को बताया, जिस युवक ने मम्मी पर हमला किया वह बाजना बस स्टेंड पर ही घूमा करता है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह नारियल उठा कर भागा तो मम्मी भी उसके पीछे भागी थी । पुलिस ने मृतिका का शव जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। बताया जाता है कि 45 वर्षीय महिला के हार-फूल, नारियल विक्रय कर ही परिवार का पालन पोषण करती थी।



