रतलाम: कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व छात्र संगठन का मिलन समारोह हुआ, शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा- खेल मैदान की समस्या का हल के साथ महाविद्यालय में नए कमरों का निर्माण किया जाएगा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,26अगस्त(खबरबाबा.काम)। शहर विधायक शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा है कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप बदला है। अतः हमें संयुक्त रूप से विद्यार्थियों के हित में योजनाओं का निर्माण करना होगा। शीघ्र ही खेल मैदान की समस्या व महाविद्यालय नए कमरों का निर्माण किया जाएगा।

विधायक काश्यप कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र संगठन के गठन एवं उद्देश्य की पूर्ति में हरसंभव मदद की जाएगी। काश्यप ने अपने छात्र जीवन के रोचक किस्से भी सुनाए। समारोह में 1952 बैच की छात्रा हासी सिवानी (अध्यक्ष), प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र और जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र, समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सचिव अखिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश पटेल, सह सचिव देवेंद्र वाधवा, प्रो. राजू हारोर, प्रो. अर्चना भट्ट ने किया। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य मिश्रा ने दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में अश्विनी शर्मा ने कहा कि पूर्व छात्र संगठन द्वारा गरीब छात्रों को पुस्तक, खेलकूद सामग्री, छात्रवृत्ति, योजना, करियर काउंसलिंग शुरू की जाएगी। साथ ही आपने शहर में विश्वविद्यालय भी खोला जाए इस हेतु प्रयास किया जाए। विनोद करमचंदानी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष राकेश झालानी, कमल तिवारी, मुकेश कोठारी, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, विक्रम अवॉर्डी संजय वशिष्ठ, जोस चाको, अनंता भ्रह्मे, अश्विनी सक्सेना, डीएसपी धर्मराज सूर्यवंशी का सम्मान विधायक काश्यप ने किया। पूर्व छात्र संगठन ने अतिथि काश्यप एवं सिवानी का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

ये मौजूद रहे

इस अवसर पर गोपाल मजावदिया, राजीव ऊबी, ललित मोयल, संगीता चौहान, छबि लाल, समद खान, चांद खान सहित वरिष्ठ साथी उपस्थित थे। संचालन विनोद सेवाल ने किया। आभार अखिलेश गुप्ता ने व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *