रतलाम: सड़क हादसा-बस ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,1सितम्बर(खबरबाबा .काम)। शुक्रवार दोपहर को पलसोड़ा फंटे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। ग्राम पालसोड़ा निवासी किसान दूलीचंद राठौर अपने हाली कमल के साथ मोटर साइकल पर सवार होकर अपने खेत से घर आ रहे थे। ग्राम पालसोड़ा फंटे से करीब पांच सौ मीटर दूर सैलाना रोड पीछे से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मारते हुए बाइक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से भाग निकले। बस में सवार यात्री भी बस से उत्तर कर चले गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस घटना स्थल पर पहुची और दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *