रतलाम: सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई-अवैध रुप से बडे पैमाने पर चल रही थी सट्टा टेबल, पांच आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,1सितम्बर(खबरबाबा.काम)। सैलाना पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफतार किया है। तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसपी राहुल कुमार लोढा के मार्गदर्शन, अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा तथा एसडीओपी सैलाना ईडला मौर्य के निर्देशन में सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान ने टीम के साथ ग्राम धामनोद में एक मकान पर दबिश दी। मौके से भारी मात्रा मे सट्टा उपकरण,मोबाईल एंव सट्टा अंक लिखे रजिस्टर व नगदी पकडने मे सफलता मिली है।

सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विष्णु पिता बद्रीलाल निवासी धामनोद द्वारा अपने घर पर बडे पैमाने पर सट्टा टेबल संचालित की जा रही है। सूचना पर धरपकड के लिये दो अलग अलग टीम बनाकर एंव सर्च वारंट प्राप्त कर आरोपी को पकडने हेतु उसके निवास पर दबिश दी गयी। मौके से दो मोबाईल फोन,एक संट्टा अंक लिखा रजिस्टर व 7350/- नगदी मिले । सट्टा अंक लिखे रजिस्टर ( बहिखाता ) को देखते कुल दस लाख पचास हजार रुपये का हिसाब मिला । आरोपी विष्णु से एमआई फोन का लॉक खुलवाकर दोनो मोबाईल को चैक करते सट्टा अक की वाटसअप चैटिंग एँव काँल रिकार्डिंग होना पायी गयी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि आरोपी द्वारा 500 रुपये रोज पर बाबु पिता बालचंद , राधेश्याम पिता भेरुलाल निवासी धामनोद घुम घुम कर सट्टा अंक लिखकर लोगो से रुपये लेकर उसे मोबाईल पर सट्टा अंक उतरवाते है । युसुफ दानिस रतलाम , विनित गेहलोत सैलाना, मुकेश कसेरा सैलाना व इकबाल निवासी सैलाना भी अपने मोबाईलो से सट्टा उतारते है । पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने रतलाम निवासी अशोक नामक व्यक्ति द्वारा सट्टा टेबल संचालित करने व सट्टा उतरवाने हेतु धामनोद में बैठना बताया । आरोपियो के विरुद्द अपराध धारा 4 क सट्टा एक्ट का अपराध कायम किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी

विष्णु पिता बद्रीलाल उम्र-42 निवासी धामनोद

विनित पिता प्रितमसिह उम्र 35 साल निवासी राजवाडा चौक धामनोद

इकबाल शाह पिता शाबिर 69 साल निवासी सैलाना

बाबु पिता बालचंद उम्र- 37 साल निवासी धामनोद

राधेश्याम पिता भेरुलाल उम्र-62 साल निवासी धामनोद

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपीयो को पकड़ने व मश्रुका बरामद करने मे थाना प्रभारी कार्य.निरी.मो.अय्युब खांन,उनि. आर.पी.सारस्वत, उनि.लिलियन मालवीय, प्र.आऱ. हेमंत जाट, आर. सतीश परमार, सैनिक धर्मेन्द्र जाट की महती भुमिका रही ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *