रतलाम: विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने की समीक्षा- 3 सितंबर को विधायक सभागृह में होगा आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|


रतलाम, 1 सितंबर(खबरबाबा.काम)।
रतलाम शहर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 3 सितंबर को बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड संयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष की बैठक ली। इसमें सभी से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

विधायक श्री काश्यप ने बताया कि शहर विधानसभा के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से सांसद गुमान सिंह डामोर, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।

सम्मलेन के साथ ही आगामी दिनों में रतलाम में आने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसमें सभी को यात्रा को भव्य स्वरूप देने पर चर्चा की। साथ ही यात्रा के दौरान शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बेहतर ढ़ंग से आमजन तक पहुंचाने की बात कही। इसके साथ ही स्वागत मंच और शहर में साज-सज्जा को लेकर भी जिम्मेदारी तय की गई है।

बैठक में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *