
रतलाम,2सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट में एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई 12 वर्षीय एक नन्ही बच्ची को डूबने से बचाने के लिए नदी में उतरे थे। बच्ची को तो बचा लिया गया लेकिन दोनों भाई डूब गए।
हादसा रतलाम जिले के आलोट से 10 किलोमीटर दूर स्थित ददीयाखेड़ी आश्रम के पास शिप्रा नदी किनारे हुआ। ग्राम दाबड़िया निवासी एक परिवार तीज का त्यौहार मनाने शिप्रा नदी किनारे दादियाखेड़ी आश्रम आया था।

परिवार का एक सदस्य नन्ही बच्ची को लेकर नदी में नहलाने गया। नहाते समय अचानक नन्ही बच्ची नदी के पानी में डूबने लगी। इसे देख परिवार के सदस्य दो भाई बच्ची को बचाने नदी में कुद गए। बच्ची तो बच गई लेकिन परिवार के दोनों भाई राधेश्याम शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डाबडीया एवं दुर्गाशंकर पिता मोहनलाल शर्मा उम्र 34 वर्ष पानी में डूब गए।
घटना की जानकारी लगने पर आलोट की रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवको को बाहर निकाल सरकारी हॉस्पिटल आलोट पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


