
रतलाम,5सितम्बर(खबरबाबा.काम)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रतलाम आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें यात्री सुविधा विस्तार के लिए ज्ञापन सौपे।

भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, पूर्व छात्र नेता मनीष शर्मा एवं जयेश राठौर ने भी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रतलाम आगमन पर उनसे चर्चा की। छात्र नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए रतलाम के प्लेट फार्म नंबर 2 पर यात्रियों के लिए टीन शेड नही होने की समस्या से अवगत कराते हुए टीन सेट लगाने की मांग की। रेल मंत्री ने तत्काल डीआरएम को तलब कर टीन शेड निर्माण करवाने के निर्देश देते हुए जनप्रतिनियो से संपर्क बनाए रखने की हिदायत दी।
रेल मंत्री से भाजपा नेता मनीष शर्मा ने आटो रिक्शा स्टेंड पर होने वाली वसूली से अवगत कराते हुए इसे बंद कराने की मांग की। रेल मंत्री ने डीआरएम को तत्काल समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।



