
रतलाम,6सितम्बर(खबरबाबा.काम)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में लगातार आमजन का आक्रोश सामने आ रहा है। जुबिन जैन मित्र मंडल द्वारा उदयनिधि का पुतला दहन किया गया।

जुबिन जैन मित्र मण्डल द्वारा दो बत्ती चौराहा के सामने उदयनिधि का पुतला दहन किया। पुतला दहन में उपस्थित लोगो ने आरोप लगाया है एक विश्व व्यापी षड्यंत्र के तहत सनातन धर्म को टारगेट किया जा रहा है। जिसका विरोध सर्व सनातन समाज करता है।
इस अवसर पर जुबिन जैन , चंदन शर्मा , लखन राजवानिया, अजय गोमे , रजत भाटी , शिवम् राठौर , गौरव राना, राकेश शर्मा , अंकुश श्रीवास्तव , मोनू मराठा , रतींन व्यास आदि युवा उपस्थित थे।



