
रतलाम,6सितम्बर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव के पहले जिले के ग्राम घटवास के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता मयंक जाट ने समस्त कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस परिवार में ना सिर्फ आपको मान सम्मान मिलेगा बल्कि आपके स्वाभिमान की रक्षा का भी हमेशा ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर सत्तू व्यास , अभिषेक शर्मा , यश दवे , तूफान सोनगरा , दशरथ भाभर , श्याम व्यास, विनोद जाट, सुरेश जाट के साथ बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।



