रतलाम: एक ही दिन में लूट की दो वारदाते-दोपहर में महिला से जेवर लुटे तो रात में बाइक सवार के साथ मारपीट कर हुई लूट की वारदात

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|सांकेतिक इमेज
सांकेतिक इमेज

रतलाम, 7 सितम्बर( खबरबाबा.कॉम)। जिले में एक ही दिन में बदमाशो ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दे दिया। दोपहर में जहाँ अज्ञात बदमाश महिला से जेवर लुटकर भाग गए तो रात में बाइक सवार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार लुटेरों ने स्टेशन रोड थाना अंतर्गत फोरलेन पर सालाखेड़ी चौराहे के आगे बाइक सवार युवक को मारपीट कर लूट लिया। लुटेरे उसका फोन, 1500 रुपये, कान में पहनी सोने की बाली आदि लूट कर ले गए। वहीं उसकी बाइक में भी तोड़पोड़ की गई। लुटेरे वारदात कर भाग निकले।

घटना 4 सितम्बर की है । देवेंद्रसिंह सिसौदिया निवासी ग्राम धराड़ ने पुलिस में रिपोर्ट की है कि वह रतलाम के स्टेडिमय मार्केट में स्थित एक मोबाइल फोन दुकान पर काम करता है। चार सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह दुकान से घर जाने के लिए बाइक पर निकला था। उसने महू रोड जाकर एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद वह धराड़ स्थित घर जा रहा था। तभी रात 11 बजे नेशनल ढाबे के पास पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए और ओवर टेक किया। कुछ दूर आगे जाने के बाद बदमाश उसके पास आए तथा उसकी बाइक की चाबी निकालकर पूछा कि कहां रहता है। वहीं एक बदमाश ने उसकी बाइक को लात मारकर उसे गिरा दिया। वह बाइक सहित नीचे गिर गया।

तभी एक बदमाश ने उसे पकड़ा तथा दूसरे बादमाश ने जेब से मोबाइल फोन, 1500 रुपये, आधार कार्ड की फोटोकापी तथा कान से सोने की बाली निकालकर छीन ली।इस दौरान एक बदमाश ने उसकी बाइक पर लात मारकर मास्क व मीटर तोड़ दिया और थप्पड़ व मुक्कों से उसके साथ मारपीट की। बदमाश उसे लूट कर भाग गए। उसने घर जाकर परिजन को घटना की जानकारी दी तथा पांच सितंबर को रिपोर्ट कराई। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

वृद्ध महिला के साथ भी लूट की वारदात

4सितम्बर के दिन ही बिलपांक थाना क्षेत्र में बदमाशो ने वृद्ध महिला के साथ भी लूट की वारदात को अंजाम दिया। अमृत बाई पति रतन सिंह डाँगी निवासी ग्राम दंतोड़िया थाना बिलपाक उम्र 65 वर्ष के साथ 4 सितम्बर की शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच लूट हुई है । वह अपने खेत पर फसल देखने गई थी वहां से वापस पैदल घर लौट रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक उनके पास आए । एक ने उनका मुंह दबाया तथा दूसरे ने उनके कान में पहने 10 से 12 ग्राम के सोने के सुलिये झपटे और हाथ में पहना 30 ग्राम का सोने का टड्डा उतारा। जिनकी कीमत करीब 2 लाख रूपए से अधिक है । झपटने से उनके दोनों कान घायल हो गए और खून निकलने लगा वही उनके हाथ में पहना सोने का डंडा भी छीन लिया गया। इसके बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिलपाक अस्पताल ले गए जहां उनके दोनों कान में तीन-तीन टांके आए। बिलपांक थाने पर रिपोर्ट दर्ज की है।

सुराग हाथ लगे , जल्द होगा खुलासा:एसपी

लूट की दोनों वारदातों में पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है। जल्द ही दोनों मामलो का खुलासा कर दिया जाएगा।

-राहुल लोढा, एसपी रतलाम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *