रतलाम: कुछ देर बाद जिले में प्रवेश करेगी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा होंगे शामिल

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम 08 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा 08 सितम्बर को माननखेडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा में प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, एवं भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल होंगे ।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, सांसद सुधीर गुप्ता, गुमान सिंह डामोर, अनिल फिरोजिया विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल एवं जितेन्द्र गेहलोत, यात्रा के क्लस्टर प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, जिला प्रमुख अशोक जैन लाला , विधानसभा प्रमुखों एवं मंडल प्रमुखों, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आमजन से जिले में यात्रा का भव्य स्वागत करने की अपील की है।09 सितम्बर को जिले का प्रवास पूर्ण कर जन आशीर्वाद यात्रा उज्जैन जिले में प्रस्थित होगी।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम जिले में जावरा विधानसभा के माननखेडा से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 8 सितंबर को प्रातः 10 30 बजे होगा। तत्पश्चात् ढोढर, परवलिया, रीछाचादा, अरनिया पिथा होते हुए दोप. 12 बजे यात्रा जावरा पहुंचेगी। जावरा मे सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोप.02.30 बजे यात्रा जावरा से बाराखेडा, अयाना, राकोदा होते हुए पिपलौदा से पहुंचेगी। पिपलोदा से 04.00 बजे शेरपुर, आम्बा, करिया होकर सैलाना पहुंचेगी। सैलाना मे 05.00 बजे सभा होगी। सैलाना से अडवानिया होकर शिवगढ़ जाएगी और शिवगढ़ से बिबडोद होकर शाम 6 बजे रतलाम शहर विधानसभा मे प्रवेश करेगी। रतलाम मे जन आशीर्वाद यात्रा बाजना बस स्टेण्ड से चांदनी चौक, चौमुखीपुल, नौलाईपुरा होकर धानमंडी पहुंचेगी,जहां विशाल जनसभा आयोजित की गई है।

जनसभा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा आदि केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे | सभा के बाद रात्रि विश्राम कर जनआशीर्वाद यात्रा 09 सितम्बर को प्रातः10ः00 बजे ग्राम सनावदा से रतलाम ग्रामीण क्षेत्र मे प्रवेश करेगी और नगरा, शिवपुर, लुनेरा, कमठाना होते हुए कमेड़ पहुंचेगी।

दोप.12.00 बजे बाद यात्रा का प्रवेश उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में होगा और दोपहर मे खाचरोद क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शाम को वापिस यह यात्रा रतलाम जिले में आलोट विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश करेगी। इसके बाद रात्रि विश्राम आलोट मे कर 10 सितम्बर को उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जिले मे जन आशीर्वाद यात्रा का सभी विधानसभा क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा के दौरान रथ सभा, नुक्कड़ सभा एवं जनसभा होगी। जिले मे यात्रा की तैयारियों पूर्ण कर ली गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *