रतलाम: मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में चाकू से जानलेवा हमला कर पाँच लोगों को घायल करने वाला बदमाश गिरफ़्तार, एक और आरोपी की तलाश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,9सितम्बर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत जन्माष्टमी के दिन मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में पांच लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के एक और साथी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 8 सितंबर की रात 02.30 बजे राम मंदिर चौराहे पर मटकी फोड कार्यक्रम के दौरान डांस करते समय धक्का लगने पर झगडा होने से मटकी फोड कार्यक्रम उपरांत आरोपी भय्यु उर्फ हर्ष गेहलोत व उसके साथी सेंटी द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर हर्ष तिवारी ,रितेश विश्वकर्मा,अंश तिवारी , करण राठौर व अर्जुन राठौर को घायल कर दिया था। घायल सभी व्यक्ति उपचाररत है।

घटना पर तत्काल संज्ञान लेते रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव वारंगे के निर्देशन पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान कल रात्रि में पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि घटना का मुख्य आरोपी हर्ष उर्फ भय्यु, औद्योगिक क्षेत्र तरफ़ से प्रकाश नगर रेलवे फाटक के पास तरफ जा रहा है ।पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते आरोपी को पकडने हेतु प्रकाश नगर फाटक तरफ पहुंचे।पुलिस को देख कर आरोपी हर्ष उर्फ भय्यु पुलिस को देख कर भागने लगा।भागते वक्त आरोपी हर्ष एक गड्डे मे गिर गया जिससे उसके हाथ व घुटने मे चोट आई । चोट आने पर पुलिस द्वारा आरोपी हर्ष का मेडिकल परीक्षण सिविल अस्पताल रतलाम मे कराया गया। मेडिकल परीक्षण मे आरोपी हर्ष के हाथ मे फेंक्चर आने की संभावना बतायी गई है। आरोपी हर्ष से पुछताछ बाद पुलिस द्वारा घटना मे प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 8 के लगभग अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *