रतलाम: एक तरफा प्यार में आशिक चढ़ा टावर पर, नागरिको और पुलिस के करीब ढाई घंटे के प्रयास के बाद उतरा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,10सितम्बर(खबरबाबा.काम)। रविवार दोपहर करीब 3 बजे नामली नगर के बीचों बीच स्थित गढ़ पर लगे मोबाइल टावर पर 35 वर्षीय युवक चढ़ गया। आसपास के लोगों ने इसको टावर से उतारने का प्रयास किया लेकिन युवक नही उतरा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों के समझाने के करीब ढाई घंटे बाद युवक टावर से उतरा।

टावर पर चढ़ा हुआ यह युवक रमेश निवासी नामली है। वह टावर पर से चिल्लाने लगा कि मैं एक लड़की से 12 वर्षों से एक तरफा प्यार करता हूं ।मैं उससे शादी करना चाहता हूं। उसके घर वाले मेरी शादी नहीं करने दे रहे है।पुलिस मुझे झूठे केस में फंसा कर जेल भेज रही है। पिछले साल भी मुझे गुंडा अभियान में जेल भेज दिया गया। जिला बदर कर दिया था और उसे लड़की के घर वाले मुझे जबरन परेशान कर रहे हैं या तो वह मुझसे शादी करें वरना मैं सुसाइड कर लूंगा। युवक कें टावर पर चढ़ने की सूचना पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा पुलिस ने उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस को भी वह एक ही बात बोल रहा है मेरे को बार बार परेशान किया जाता है। मेरे खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत की जाती है। मौके पर पहुंचे नामली पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे ने टावर पर चढ़े युवक से पुलिस वाहन पर लगे लाउड स्पीकर से बात की। और युवक की मां और भाई से भी बात कराई।

नामली पुलिस थाना प्रभारी ने उसे आश्वस्त किया की जो भी शिकायत होगी वह बैठकर बताए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक टावर से नीचे उतरा। युवक नीचे उतरते ही पुलिस अपने वाहन में बिठाकर थाने ले गई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सैकड़ों लोगो की भीड़ भी जमा हो गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *