रतलाम: बिना बिल के सोना लाना- ले जाना पड़ सकता है भारी, पुलिस ने फिर एक युवक को अवैध सोने के साथ पकड़ा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,13सितम्बर(खबरबाबा.काम)। चार दिन पूर्व 8 करोड रुपए मूल्य का 13 किलो सोना पकड़ने के बाद पुलिस ने फिर से एक युवक से अवैध सोना बरामद किया है। पुलिस ने मामूली सूचना जीएसटी एवं आयकर विभाग को दी है।

दीन दयाल नगर की पुलिस चौकी हाट रोड अंतर्गत मुखबिर द्वारा सुचना मिली कि स्टेशन रोड से एक व्यक्ति जिसने सफ़ेद रंग की टी शर्ट और नीले रंग का पेंट पहना हुआ है, उसके पास अवैध सोना है। सुचना पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अनुराग यादव मय फोर्स शहर सराय पहुंचे। शहर सराय चौराहे पर चेक करते मुखबिर सुचना अनुसार आते हुए व्यक्ति को रोका। पुछताछ करने पर उसने अपना नाम सावन पिता गोपाल 38 वर्ष निवासी उज्जैन का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे बाले बेग में ज्वेलरी होना पायी गयी। जिसके संबंध मे कोई विधिवत दस्तावेज नहीं होना बताए। उक्त ज्वेलरी को लाने और ले कर जाने के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर मोके पर राहगीर पंचान के समक्ष पुछताछ के उपरान्त ज्वेलरी वजनी करीब 28.47 ग्राम के लगभग किमती करीब 1.6 लाख रूपया की जप्त कर हिरासत में लिया गया l पुलिस द्वारा जांच हेतु अन्य संबंधित विभागों को सूचना दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *