रतलाम: पटवारी आंदोलन – हड़ताल के 18 वें दिन अपनी मांगों को लेकर पटवारियों ने निकाली लुढकन यात्रा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,14सितम्बर(खबरबाबा.काम)। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पटवारियों की हड़ताल आज 18 वें दिन में प्रवेश कर गई है। गुरुवार को रतलाम में पटवारियों ने लुढ़कन यात्रा निकालकर विरोध जताया।

गुरुवार को आंदोलनरत पटवारियों द्वारा गुलाब चक्कर के बाहर स्थित धरना स्थल से श्री कालिका माता मंदिर तक लुढकन यात्रा निकाली एवं माँ कालिका से प्रार्थना की गई कि पटवारियों की वर्षो से लंबित 5 सूत्रीय मांगो का निराकरण जल्द से जल्द हो।

लुढकन यात्रा में पटवारी अमृत कुमार आंजना, बाबूलाल मुनिया, दिनेश आंजना एवं शांतिलाल पंवार ने भाग लिया। इस यात्रा के दौरान पूरे जिले के पटवारी उत्साहवर्धन के लिये उपस्थित रहे। अमृत कुमार आंजना ने बताया कि हमें हर बार आश्वासन ही प्राप्त होता है।इस बार भी मुख्यमंत्री द्वारा हमे कहा गया था कि आप हड़ताल मत कीजियेगा आपकी मांगो का निराकरण शीघ्र किया जायेगा, लेकिन 3 से 4 महीनो बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर हमें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। हम लोगो ने लुढकन यात्रा करके माँ कालिका से प्रार्थना की है, ताकि हमारी मांगो का निराकरण हो।
अंत में आभार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *