रतलाम: नगर निगम में कमीशन का खेल, ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को की शिकायत, सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो भी किया जारी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,15सितम्बर(खबरबाबा.काम)। नगर निगम में भ्रष्टाचार की बातें तो याद-कदा सुनने को मिलती है, लेकिन आज नगर निगम के लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने ही नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर अधिक कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की है। इस शिकायत के बाद निगम गलियारों में हड़कंप मच गया है।

नगर निगम से ठेके लाने वाले ठेकेदारों ने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्टर तक को की है। शुक्रवार शाम को निगम के कुछ ठेकेदार शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने जा रहे थे। ठेकेदारों ने जब कलेक्टर को समय लेने के लिए फोन लगाया तो उन्होंने व्हाट्सएप पर शिकायत भेजने की बात कही। ठेकेदारों ने कलेक्टर को शिकायत व्हाट्सएप की जिसके बाद कलेक्टर ने इस मामले में एक्शन लेने का आश्वासन ठेकेदार को दिया।

शिकायत में ठेकेदारों ने स्पष्ट लिखा है कि नगर निगम के कुछ अधिकारी तय कमिशन से भी ज्यादा और एडवांस की मांग करते हुए परेशान कर रहे हैं।
शिकायत में एक सब इंजीनियर बृजेश कुशवाह का नाम भी लिया गया है। बताया गया कि वे मानसिक तनाव दे रहे हैं। वे धमकाते हैं और कहते हैं कि अधिक कमिशन नहीं देने वालों कि फाइल आगे बढ़ने नहीं दी जाएगी। न ही बिल बनाकर साईट पर चढ़ेंगे। बेवजह बिल रुकवाकर शिकायत करवाने की बातें भी कही जाती है। ठेकेदारों ने शिकायत का पत्र और सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जारी कर दिए हैं।

देने में परहेज नहीं, ज्यादा मांग से परेशान

ठेकेदारों ने बताया कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों को आए दिन परेशान किया जा रहा है। तय कमीशन से अधिक एवं एडवांस कमीशन मांगा जा रहा है। ठेकेदारों ने कहा कि तय कमिशन देने में भी कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन तय कमिशन से भी ज्यादा की मांग और एडवांस की मांग की जा रही है। इससे वे सभी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं।

ठेकेदारों ने शिकायत की प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्मयंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, रतलाम शहर विधायक, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, महापौर, कार्यपालन यंत्री को भी सौंपी हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में कलेक्टर एवं उच्च स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *