रतलाम: 24 घंटे के भीतर रतलाम रेल मंडल में दूसरा हादसा, दर्शन एक्सप्रेस का इंजन हुआ बेपटरी, जनहानी की सूचना नहीं

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,16सितम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम रेल मंडल में 24 घंटे के भीतर दूसरा रेल हादसा हो गया। शनिवार सुबह दिल्ली मुंबई रेल खंड पर दुरंतो ट्रेन बेपटरी हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी राहत दल के साथ घटनास्थल रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार रतलाम मंडल के अमरगढ़-पंच पिपलिया स्टेशन के बीच दुरंतो एक्सप्रेस इंजिन के आगे पहाड़ का पत्थर गिरकर फंस गया। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया। झटके से गार्ड का कोच (ब्रेकवान) बेपटरी हो गया। इससे मुंबई दिल्ली रेलमार्ग बाधित हो गया। मौके पर दुर्घटना राहत ट्रेन से पहुंची टीम ने ट्रैक क्लियर करने की मशक्कत शुरू कर दी है।

घटना शनिवार को सुबह 6.45 बजे हुई। ट्रेन नंबर 12494 निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस पंच पिपलिया स्टेशन से पांच किलोमीटर दूर पहाड़ क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी ऊपर पहाड़ से बड़ें आकार का पत्थर ट्रैक ओर इंजिन के आगे आ गिरा। ड्राइवर ने स्थिति भांपकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इससे पूरे रैक में जोर का झटका लगा तथा पीछे गार्ड का कोच पटरी से उतर गया।

इधर घटना के बाद मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग बाधित हो गया। इस समय दाहोद जाने वाली मेमू पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर रोका गया। घटना की सूचना मिलने पर रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर रवाना की गई। इसके बाद ट्रैक क्लियर करने का काम शुरू हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *