
रतलाम,16सितम्बर(खबरबाबा.काम)। पर्यूषण पर्व के अंतर्गत शनिवार को भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह धूमधाम से मनाया गया। मंदिरो और उपाश्रय में जन्म वाचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिनालयो में भगवान की प्रतिमाजी का आकर्षक श्रंगार किया गया।

स्टेशन रोड जैन श्री संघ द्वारा सजन प्रभा हाल में जन्म वाचन समारोह का आयोजन किया गया। यहां श्री संघ ने 14 सपनाजी की बोलियां का लाभ लिया। श्री संघ की साधर्मिक भक्ति का लाभ स्वर्गीय प्रकाशचंद्र जी नाहर, महेंद्र नाहर, अभिषेक नाहर,सौरभ नाहर एवं नाहर परिवार , रतलाम द्वारा लिया गया। श्री संघ द्वारा नाहर परिवार का बहुमान किया गया।
परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजय जी म.सा.की शुभ निश्रा में श्री आराधना भवन जैन श्री संघ द्वारा प्रभु श्री महावीर स्वामी का जन्मवाचन समारोह बड़े ही उत्साह से मनाया गया। प्रातः 8-45 बजे से पूज्य गुरुदेव के प्रवचन हुए।कल्पसूत्र वाचन हुआ। दोपहर 12:30 बजे जन्म वाचन की बोलियां प्रारंभ हुई। बाद में पूज्य गुरुदेव के मुखाग्र से जन्मवाचन हुआ।
आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में लगी 14 स्वप्नों की बोलियां
पर्वाधिराज पर्युषण में शनिवार को भगवान महावीर के जन्म का वाचन हुआ। आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में 14 स्वप्नों की बोलियां लगाई गई।सुबह सेठ जी का बाजार स्थित आगमोद्धारक भवन में प्रवचन हुए। उसके बाद मोहन टाकीज में दोपहर में भगवान महावीर जन्मोत्सव मनाया गया। बोलियों के बाद सबने एक-दूसरे को केसरिया छापे लगाकर बधाईया दी।

अ.भा. सो. धर्म वृहत तपोगच्छिय त्रस्तुतिक श्री संघ नीमवाला उपाश्रय में प्रभु जन्मोत्सव का सुंदर वाचन किया गया। राजगढ़ से पधारे सुश्रावक श्री संजयजी मामा एवं श्री अभयजी पौराणिक के मुखारविंद से प्रभु जन्म का वाचन हुआ। इस अवसर पर 14 स्वप्नों की बोली लगाई गई और श्रीफल बदारकर समाजजन ने एक-दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के संरक्षक एवं विधायक चेतन्य काश्यप के सुपुत्र सिद्धार्थ काश्यप,श्री संघ अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत, सचिव निर्मल कटारिया, ट्रस्ट मंडल के अभय सकलेचा, राजेश खाबिया, निलेश लोढ़ा, शेखर घोचा, शांतिलाल मालक, चितरंजन लुणावत, कमलेश भंडारी, प्रवीण संघवी, सुरेंद्र गंग श्रीसंघ वरिष्ठ सुजानमल सोनी, सुशील छाजेड़, राजकमल दुग्गड़, राजेंद्र सुराणा, अनोखीलाल भटेवरा,सुरेश बोराणा,एस बरमेचा,राजेश पगारिया, धर्मेंद्र राका, हर्ष लुणावत, रितेश वोहरा, अभय मूणत, भूपेश कटारिया, निर्मल मेहता, विनय सुराणा, अशोक मूणत, विपिन भंडारी, मुकेश ओहरा, सनी पोरवाल, उपेंद्र कोठारी, दीपक खेड़ा वाला,श्रीपाल दुग्गड़ एवं पूरे श्रीसंघ ने इस मौके पर एक-दूसरे को बधाई दी एवं सभी तपस्वियों की अनुमोदना की।

कस्तूरबा नगर जिनालय में भी भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कस्तूरबा नगर जिनालय पर आज आकर्षक श्रृंगार किया गया।
दोपहर एक बजे कस्तूरबा नगर उपाश्रय मे भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान का मुनीम बनने की बोली का लाभ राजेंद्र कुमार अमित कुमार कोठारी परिवार ने लिया। उसके बाद समस्त श्री संघ को छापा लगाने की बोली का लाभ बाबूलाल सियाल परिवार द्वारा लिया गया। इसके पश्चात् चौदह स्वप्नों की बोलिया लगाई गयी, जिसका लाभ राजेंद्र कोठारी ,अशोक कोठारी ,देवेंद्र पुंगलिया ,कनकमल जैन ,लोकेश ओस्तवाल ,राजेश काकरिया , संजय मंडलेचा,सुनील नांदेचा ,अनिल तलेरा ,नरेंद्र नवलखा , राजेश औहरा ,संजय मोदी , राजेंद्र सेठिया परिवार ने लिया। लक्ष्मी जी की बोली का लाभ वीरेंदर श्रीमाल परिवार द्वारा लिया गया। चौदह स्वप्नों के पश्चात त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर के जयकारो के साथ प्रमोद रांका ने जन्म वचन किया।
मंदिर जी में भगवान की आरती हुई। आरती के पश्चात् सौरभ कोठारी परिवार की और से लड्डू की प्रभावना वितरित की गयी।



