रतलाम: पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,18 सितंबर(खबरबाबा.काम)। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा एवम युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर रतलाम शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार में जानकारी देते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे महामंत्री रविंद्र पाटीदार ने सभी मंडलों के युवाओं और पदाधिकारी से अनुरोध किया कि वह सोमवार सुबह 10बजे कॉलेज रोड स्थित मानव सेवा समिति (ब्लड बैंक) में रक्तदान शिविर में जाकर रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें।

उक्त शिविर के आयोजन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, गौरव मूणत , जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *