रतलाम: एनईपी जागरूकता के ध्वजवाहक ‘युवा सारथी’ एक दिवसीय प्रशिक्षण शाला का आयोजन,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने किया संबोधित

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read
|

रतलाम ,21सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के अग्रणी शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में “एनईपी युवा सारथी” एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यूजीसी एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय स्तर पर छात्रों को युवा सारथी के रूप में प्रशिक्षित कर उनके महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता व उससे संबंधित नवाचारों का प्रचार प्रसार कर सभी को ज्ञानार्जन कराना है l प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वाय.के. मिश्र ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजू हरोड़े, डॉ. विनोद शर्मा एवं डॉ सी. एल. शर्मा उपस्थित हुए ।

प्रशिक्षण कार्यशाला के मुख्य वक्ता शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले के एनईपी जिला एम्बेसडर प्रोफेसर पूनम चौधरी एवं प्रोफेसर नीरज आर्य थे । प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रारंभ मां वाग्देवी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।

प्राचार्य डॉ.मिश्रा ने कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन कर अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शिक्षा मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सभी तत्व निहित हैं।जागरूकता व पूर्ण जानकारी से विधार्थी स्वयं के हित में सही निर्णय लेकर व्यवहारपरक व मूल्य आधारित शिक्षा से अपना जीवन मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। जिसमें “युवा सारथी” अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।

जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा कि गर्व का विषय है कि मध्य प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को देश में लागू करने वाला अग्रणी राज्य है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से प्रदेश की युवा पीढ़ी को बहुविषयक एवं रोजगार उन्मुखी शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी तथा यह युवा सारथी योजना इस कार्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी । तत्पश्चात विशेष अतिथि रुसा प्रभारी डॉ.विनोद शर्मा ने एबीसी आईडी एवं स्वयं पोर्टल की बारीकियां पर बात की तथा सभी युवा सारथी प्रशिक्षार्थियों एवम जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए एनईपी नोडल अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सी. एल. शर्मा द्वारा एनईपी की विभिन्न बारीकियों पर प्रकाश डाला गया तथा चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के महत्व,स्नातकोत्तर में विषय चयन संभावनाओं पे चर्चा की l उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रथम तकनीकी सत्र में जिला एनईपी एंबेसेडर प्रो. पूनम चौधरी द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवा सारथी का परिचय देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थी केंद्रित है तथा युवा सारथी योजना इसी को प्रतिबिंबित करती है इसके अतिरिक्त उनके कर्तव्य,भूमिका,उद्देश्य एवं अपेक्षाओं को विस्तार से समझाया तथा जिज्ञासाओं का समाधान भी किया ।

द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रो पूनम चौधरी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का परिचय, विशेषताओं, एकेडमिक संरचना, चयन आधारित क्रेडिट सिस्टम आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला । इसी सत्र में प्रो नीरज आर्य द्वारा वर्षवार प्रश्न पत्रों की संख्या,एजीपीए,सीजीपीए की गणना का विस्तृत विवरण, पाठ्यक्रमों का विस्तृत व्यौरा,वोकेशनल,आधार पाठ्यक्रमों के क्रेडिट वितरण,परीक्षा योजना, परीक्षाफल एवं श्रेणियों का निर्माण, एबीसी आईडी का निर्माण आदि विषयों को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से समझाया ।

सत्र के अंत में प्रश्नोत्तरी के द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया l कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में प्राचार्य डॉ. वाय.के.मिश्रा,जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ.विनोद करमचंदानी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.हरोड़े द्वारा सभी युवा सारथी प्रतिभागियों एवं जिले भर से आए प्रतिभागी नोडल अधिकारियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पूनम चौधरी ने किया तथा आभार प्रोफेसर नीरज आर्य ने माना । इस अवसर पर प्रो.लबाना, डॉ. सिंगारे, डॉ.शोभा राठौर ,प्रो.सौरभ गुर्जर, प्रो.भालसे, डॉ.बालकृष्ण चौहान, डॉ.श्वेता नकुल,प्रो.देवराज शर्मा एवं जिले भर से आए अन्य एनईपी नोडल अधिकारी एवं युवा सारथी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *