रतलाम: लूट,हफ्ता वसुली ,चोरी का खतरनाक आदतन अपराधी, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,26सितम्बर(खबरबाबा.काम)। आलोट पुलिस में लूट,हफ्ता वसुली ,चोरी के मामले में आरोपी खतरनाक आदतन अपराधी, 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा आपराधिक गतिविधि में लिप्त और फरार कजंरो को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी के द्वारा थाना प्रभारी आलोट दिनेश कुमार भोजक को पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।टीम को विश्वसनीय मुखबीर की सूचना मिली कि थाना आलोट क्षेत्र मे चोरी ,लूट , रहवासियो को डरा धमका कर हफ्ता वसुली जैसी घटनाए कारित करने वाला कंजर आलोट थाना क्षेत्र मे घूम रहा है ।

आलोट पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये स्थायी वारंटी विनोद कंजर निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राज. को गिरफ्तार किया गया।वारंटी कंजर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग -अलग थानो के स्थायी वारंटो पर मिलाकर पन्द्रह हजार रुपये ईनाम घोषित किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *