जावरा: विधायक डॉ राजेंद्र पांडे द्वारा जावरा में रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण, 2557 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read
||

जावरा,6अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। कई वर्षो की प्रतीक्षा के बाद जावरा नगर के सबसे बड़े महत्वपूर्ण कार्य रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के करकमलों से आमजन की उपस्थिति में हुआ।इस अवसर पर दुग्ध संघ उज्जैन के संचालक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के के सिंह कालूखेड़ा भी उपस्थित रहे।

विधायक डॉ पांडेय ने ओवर ब्रिज का फीता काटकर शुभारंभ किया।इस दौरान भारी आतिशबाजी की गई।आमजन के हर्ष के वातावरण में इस शुभारंभ के बाद विधायक डॉ पांडेय ने कार्यकर्ताओ के साथ ब्रिज पर पैदल चल कर दूसरी छोर पहुँचे।लगभग 35 करोड़ 25 लाख रु की लागत से निर्मित इस ओवर ब्रिज के शुभारंभ अवसर पर सेतु निगम के सुरेंद्र पटेल व रेलवे के इंजीनियर ने विधायक डॉ पांडेय व श्री कालूखेड़ा का स्वागत किया।इस दौरान विधानसभा सयोजक महेश सोनी,बद्रीलाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,मुकेश बग्गड़,अमित पाठक,राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा,पार्षद रजत सोनी,युवा नेता प्रांजल पांडेय, अनिल धाड़ीवाल,संदीप राका,रुस्तम शाह,अजय भाटी,सोनू यादव,इफ्तिखार पठान,मनोहर पांचाल,हनुमंत सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।तहसीलदार लीना जैन व सीईओ बलवंत नलवाया सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

2557 करोड़ रु की लागत के विकास कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण

जावरा।सबका साथ,सबका विकास को चरितार्थ करते हुए जावरा विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखा गया है।शिक्षा, स्वास्थ्य,सिंचाई,सड़क,विद्युत,ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के सभी विकास कार्यो को स्वीकृति दिलाकर गतिमान करने का प्रयास किया है।अन्य क्षेत्रों की अपेक्षाकृत जावरा विधानसभा क्षेत्र में अधिक सौगातें मिली है।

उक्त विचार जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विकास उत्सव के तहत लगभग 2557 करोड़ रु की लागत के विकास कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में व्यक्त किये।इस अवसर पर उज्जैन दुग्ध संघ के संचालक के के सिंह कालूखेड़ा, भाजपा विधानसभा सयोजक महेश सोनी सह सयोजक बद्रीलाल शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,मुकेश बग्गड़,अमित पाठक,राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा,महेंद्र सिंह केरवासा,तहसीलदार लीना जैन,सीएमओ दुर्गा बामनिया, जनपद पंचायत सीईओ बलवंत नलवाया,पलक अग्रवाल सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को विधायक डॉ पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 20 वर्षो में प्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को लागू किया,उससे आमजन का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है।जावरा विधानसभा क्षेत्र में अरबो रुपये के विकास कार्यो का इतिहास बना है।कार्यक्रम को के के सिंह कालूखेड़ा ने सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की लोककल्याण कारी योजनाओं का उल्लेख किया।प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन तहसीलदार श्रीमती जैन ने दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल से वर्चुअल रूप से विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के आरम्भ में उज्जवला व लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को रसोई गैस में सब्सिडी मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से प्रदान की।जावरा विधानसभा क्षेत्र में 19741 हितग्राहियों को 86 लाख रु राशि प्रदान की गई।

विधायक निधि से पिपलौदा व जावरा क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री प्रदान करने पर कार्यकर्ता व सहायिकाओं द्वारा स्वागत किया गया।

जावरा नगर में महिला व बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।सेंटर के बारे में जानकारी स्वाति व्यास द्वारा दी गई।

अतिथियों द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण एक साथ किया गया।अंत मे सीईओ श्री नलवाया ने आभार व्यक्त किया।

इन कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण

2017 करोड़ की माही जल प्रदाय योजना,325 करोड़ रु की मझोडिया जल प्रदाय समूह योजना,जावरा नगर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण,50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल पिपलौदा,बाल चिकित्सालय जावरा के पीआईसीयू वार्ड ,जावरा ब्लाक पब्लिक मेडिकल यूनिट,उप स्वास्थ्य केंद्र गोंदिशंकर, रोला,चिपिया,आम्बा,भगतसिंह महाविद्यालय जावरा की बाउंड्रीवाल, ग्राम कोटड़ा में देवझर मार्ग ,ग्राम ठिकरिया में सी सी रोड, इस्लामनगर में सामुदायिक भवन,लालाखेड़ा में सामुदायिक भवन,ग्राम ठिकरिया में सामुदायिक भवन,मोयाखेड़ा हरिजन बस्ती में सी सी रोड़, झांझाखेड़ी में सामुदायिक भवन, आलमपुर ठिकरिया में नाला निर्माण, झालवा में सामुदायिक भवन, मोरिया ,ढोढर, नागपिपलिया में सुदूर सड़क,कलालिया,पिपल्याजोधा,असावती में गौशाला निर्माण,ग्राम रोला से हाट पिपल्या,जावरा-आलोट रोड से मण्डावल प्रधानमंत्री सड़क,पिंगला व मलेनी नदी पर प्रधानमंत्री सड़क के अंतर्गत ब्रिज निर्माण, लोक निर्माण सड़को में आक्यादेह से मामटखेड़ा,गोंदीधर्मसी से मिंडा जी,पिपल्याजोधा से ढोढर,कलालिया से झालवा,हसन पालिया से माताजी मंदिर,ग्राम पंचायत से मगरा पर्यटन स्थल सुजापुर,पिपलोदी से मोयाखेड़ा,मावता से बेहपुर के अलावा विधायक निधि से मावता में सांस्कृतिक शेड ,पिपलौदा नगर में एस डी आर एफ योजना अंतर्गत रोजड नदी पर नाला,जावरा नगर में पीलिया खाल नाला पर रिटनिंग वाल व मुख्यमंत्री अधोसंरचना तृतीय चरण के कार्य सम्मिलित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *