रतलाम: क्रिकेट का सट्टा पकड़ाया, आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा करने वालो पर पुलिस की कार्यवाही, दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,9अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। क्रिकेट विश्व कप शुरू होते ही शहर में क्रिकेट के सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा जूँआ, सट्टा एवं अवैध कार्यों पर पुर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया एवं चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम का गठन कर मुखबीर तंत्र सक्रिय कर कार्यवाही की गई। जिसमे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि युवराज सिंह पिता संदीप सिंह चौहान निवासी सर्वोदय नगर रतलाम क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी युवराज को ऑनलाइन आईडी के माध्यम से सट्टा चलाते हुए पकड़ा। जिससे आईडी के बारे पूछताछ करने पर बताया कि ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए आईडी प्रशांत दुबे पिता सुरेश दुबे निवासी शास्त्री नगर रतलाम द्वारा दी गई थी। चौकी हाट रोड थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी युवराज का मोबाइल जब्त किया है। आरोपी युवराज का मोबाइल चेक करने पर उसमे सट्टा का 70,770 रुपए का हिसाब मिला है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा सट्टा अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *