रतलाम: नवविवाहिता ने लगाई फांसी, 18 महीने पहले हुई थी शादी, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,15अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शहर के पॉश इलाके शास्त्री नगर में रहने वाली 26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्टेशन रोड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार व्यापारी दर्शन चौपड़ा रात करीब नौ बजे दुकान से घर पहुंचे तो सभी दरवाजे खुले मिले। उन्होंने पत्नी पूर्वी को आवाज लगाई लेकिन प्रत्युत्तर नहीं मिला तो वे उसे ढूंढते हुए घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां का नजारा देख कर उनके होश फाख्ता हो गए। पूर्वी का शव पंखे पर बंधे दुपट्टे से बने फंदे पर लटका हुआ था। दर्शन घबरा गए और तेजी से नीचे उतरे और पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद वे स्टेशन रोड थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाने से एसआई आनंद बागवान सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सीएसपी अभिनव वारंगे, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल तथा तहसीलदार मनोज चौहान भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। रविवार सुबह शव का पीएम हुआ। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति और साफ होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *