रतलाम: शक्ति सम्मेलनों से भाजपा ने किया बूथ विजय संकल्प अभियान का शंखनाद,विधायक काश्यप, केयूर भाई, जिलाध्यक्ष हुए शामिल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 18 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर जिले में मंगलवार को शक्ति केन्द्र स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए गए। शक्ति सम्मेलन में अलग-अलग स्थानों पर विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, जिला चुनाव प्रभारी वड़ोदरा विधायक केयूर भाई रोकड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा सहित पार्टी के सभी जिला व प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। इन सम्मेलनों में भाजपा ने बूथ विजय संकल्प के अभियान का शंखनाद किया। रतलाम में कार्यकर्ताओं ने ‘अब की बार-छप्पन हजार पार’ का संकल्प लिया।

प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार शक्ति सम्मेलन की शुरुआत सभी मण्डलों में एक साथ दोपहर 12 बजे हुई। वार्ड स्तर पर इनका आयोजन रात तक चलता रहा। 18 एवं 19 अक्टूबर को भी विभिन्न स्थानों पर शक्ति सम्मेलन आयोजित होंगे। शहर विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी चेतन्य काश्यप श्री मालीवास स्थित धर्मशाला में वार्ड 40 के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, सोमेश पालीवाल, मंगल लोढ़ा, वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र व्यास, हेमन्त राहोरी व वार्ड संयोजक सिद्धार्थ कटारिया मंचासीन रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने शबरी मण्डल के भाटी बड़ौदिया केन्द्र पर शक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, अमृतलाल पाटीदार, गणेश मुनिया, नाथुलाल गामड़, हिरालाल चौधरी एवं बिहारीलाल पाटीदार आदि उपस्थित रहे। आरंभ में कन्या पूजन किया गया।

वड़ौदरा विधायक केयूर भाई रोकड़िया की उपस्थिति में वार्ड क्र. 20 का शक्ति सम्मेलन अंगीरा धाम में संपन्न हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय संकल्प लिया। सम्मेलन को जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने संबोधित किया। इस स्थान पर बाद में वार्ड क्र. 19 का शक्ति सम्मेलन भी आयोजित हुआ, जिसे केयूर भाई, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, वार्ड संयोजक राजेन्द्र सिंह चौहान ने संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विधानसभा विस्तारक प्रमोद कोठारी, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, प्रहलाद राठौड़, सुरेन्द्र सिंह भाटी, श्याम सोनी, वार्ड पार्षद संगीता सोनी, कविता चौहान सहित पार्टी के पंच परमेश्वर व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *