रतलाम: भाजपा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न, बैठक में लिया गया यह संकल्प

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 19 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी रतलाम शहर विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की जीत दर्ज करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में जिला प्रवास प्रभारी वड़ोदरा विधायक केयूर भाई रोकड़िया ने विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की उपस्थिति में मार्गदर्शन दिया।

जिला प्रभारी श्री रोकड़िया ने चुनाव की विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अंतिम दिन की तैयारी अभी से करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता को लड़ना है। भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना है, जिससे पार्टी ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करे।

विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि विधानसभा चुनाव आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव की पूर्व तैयारी है। इसमें की गई मेहनत का परिणाम लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। इसलिए शत-प्रतिशत मतदान कराने का प्रयास करे। उन्होंने चुनाव प्रबंधन की तैयारियों पर भी प्रकाश डाला। संचालन एवं आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल द्वारा किया गया।बैठक में समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *