रतलाम:थानों में किया गया गुंडा परेड का आयोजन-शहर के 110 गुंडो ने थाने पर लगवाई हाजिरी , पुलिस ने दी चेतावनी-शांति भंग करने पर होगी कड़ी कार्यवाही

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए रतलाम पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर शहर के थानों में गुंडा परेड का आयोजन हुआ। पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शांति भंग करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को थाने के गुंडा रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की गुंडा परेड करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में रतलाम शहर अनुभाग के चारो थानों पर गुंडा रजिस्टर में दर्ज 110 गुंडों को थाने पर बुलाकर गुंडा परेड कराई गई।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे द्वारा सभी थानों पर पहुंचकर लिस्टेड गुंडों, हिस्ट्रीशीटर से पुछताछ कर उनको चेतावनी दी गई कि आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान शांति भंग करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। तथा सभी 110 हिस्ट्रीशीटर, गुंडों, बदमाशों को किसी भी अवैधानिक गतिविधीयो का हिस्सा नहीं बनने की समझाईश दी गई। शहर में संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय गुंडों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी स्टेशन रोड भुवानीराम वर्मा, थाना प्रभारी डीडी नगर सुरेंद्र गडरिया, थाना प्रभारी आई ए रतलाम निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक प्रिती कटारे अपने अपने थाना स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *