जावरा: विकास विश्वास व सेवा की गारंटी है राजेंद्र – मुख्यमंत्री चौहान, सीएम ने जावरा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडे के समर्थन में किया सभा को संबोधित

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|||

जावरा,31अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जावरा में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र पांडे के समर्थन में सभा को संबोधित किया। सभा के पूर्व मुख्यमंत्री ने चौपाटी से सभा स्थल तक रोड शो भी किया।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजेंद्र विकास, विश्वास ओर सेवा की ग्यारंटी है। जावरा की जनता का प्यार व आशीर्वाद ही मुझे यहां खिंच कर ले आया। हमने पत्थरो की मार से लोगो को घायल होते देखा है।जावरा वालो हम तो आपके फूल की मार से ही घायल हो गए। आपके प्यार और आशीर्वाद के कायल हो गए। जावरा के विकास में राजेंद्र ने कोई कसर नही छोड़ी, कई काम तो ऐसे है जो हमने आउट ऑफ वे जाकर किये। राजेन्द्र ने कहा था कि जावरा में ओवर ब्रिज चाहिए हमने स्टेट के बजट से 2 फ्लाय ओवर ब्रिज स्वीकृत किये, जिनमें से एक जावरा को दिया। जो सबके सामने बनकर तैयार है। अभी 2 सीएम राइज बन रहे है। जावरा विधानसभा में 10 सीएम राइज ओर बनवाऊँगा। उद्योग व सिचाई के क्षेत्र में भी ओर बेहतर काम करेंगे। एक्सप्रेसवे जो यहां बना है उसका भूमिपूजन भी इसी जावरा की धरती पर हुआ है। आने वाले समय मे भी जावरा के विकास में कोई कसर कोई कमी नही छोडूंगा। फिर जावरा आऊँगा ओर बाबूजी डॉ.लक्ष्मीनारायण जी पांडेय की प्रतिमा का अनावरण भी करुंगा।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि जावरा के विकास में जितना कहा था उससे बेहतर किया है‌। आगे भी विकास के कार्य मे कोई कमी नही आएगी।जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा।

मुख्यमंत्री चौपाटी क्षेत्र से जनता का अभिवादन करते हुए डॉ. पांडेय के साथ सभा स्थल पहुचे। पूरे रास्ते में विभिन्न सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक संस्थानों ने फूलो से मुख्यमंत्री व डॉ पाण्डेय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जावरा वासियो में उत्साह देखने को मिला। हर तरफ भाजपा के झंडे लहराते नजर आए।

मंच पर सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, गुजरात विधायक केयूर भाई, पीयूष देसाई,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा,भरत दास वैरागी, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार,पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, प्रकाश मेहरा, बजरंग पुरोहित, हरिराम शाह, दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, विस्तारक धनंजय दीक्षित,रतनलाल लाकड़,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, नंदकिशोर महावर, धर्मचंद चपडोद, कीर्ति शरण सिंह, देवेंद्र भटनागर,श्रीमती लाला बाई शंभूलाल,पुनम पटवा,ऊषा सोत्रीय,अल्का शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा,अमित पाठक,राजेश शर्मा, अजय सिंह भाटी, घनश्याम सोलंकी, सोनू यादव आदि कोर कमेटी के सदस्यगण मंचासीन थे। संचालन विधानसभा चुनाव प्रभारी महेश सोनी ने किया। आभार सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा ने माना। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन द्वारा दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *