
जावरा,31अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जावरा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने मंगलवार को जावरा में सरदार पटेल जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद विधानसभा क्षेत्र के गोठड़ा, मुंडला, कामलिया,चौकी, सेद पुर, लालुखेड़ी,आलम पुर ठिकरिया, बिनोली,मांगरोला, खेड़ा, बोरवना, तंबोलिया,उणी,बण्डवा में जनसंपर्क किया व घर घर जाकर मतदाताऔ का आशीर्वाद लिया।
जनसंपर्क के समय समर्थकों का उत्साह देखने को बन रहा था। कई जगह स्वागत किया व फल फ्रूट से तोला गया।
जीवन सिंह शेरपुर 1 नवंबर बुधवार को राकोदा, पिण्डवासा , धामेडी, इंद्रापुरी बानीखेड़ी,माऊखेड़ी,दुधाखेड़ी, जेठाना झांझाखेड़ी, भाटखेड़ी ,आक्यां ,श्यामपूरा,सुजापुर,नौलखा,पंचेवा, गांवों में जाएंगे।
जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने कई जगह चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि चाहें विधायक बने या ना बने।
आप के गांवों की जितनी समस्या है वो आज से मेरी है। आज से आपके दुःख दर्द मेरे है और मेरे मेरे दुःख दर्द आप के है।आप के गांव की समस्यायों को प्राथमिक से दूर करूंगा। आप के गांव की समस्यायों को प्राथमिक से दूर करूंगा। और अपना परिवार समझ कर इन गांवों का विकास करुंगा। गरीब का काम पहले होगा हम चुनाव लड़ने आए वोट मांगने आए यही मक़सद नहीं हमारा।सबकी लड़ाई हम लड़ने आए है।



