रतलाम: कांग्रेस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संम्पन्न, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फूंका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र-जानिए पत्रकारों से चर्चा में क्या कहा

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read
||

रतलाम,5 नवंबर(खबरबाबा.काम)। रविवार को सैलाना फोरलेन स्थित मोहन गार्डन में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी कि हमें चुनाव इसी तरीके से लड़ना है जिस तरह से हम पंच के चुनाव लड़ते हैं। वार्ड का चुनाव लड़ते हैं, बुथ का चुनाव लड़ते हैं। क्योंकि बुथ पर रहने वाला व्यक्ति ही संघर्ष करता है। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम बुथ स्तर पर उस कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें।

पारस दादा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं 45 साल से युवाम चलाता हूं। मुझे मालूम है कार्यकर्ता का कितना महत्व है। एक बार हमने कदम उठा लिया तो एक नया इतिहास बनाएंगे।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर शहर से हमारा विधायक जीता देंगे तो सबसे अच्छी बात यह होगी कि अकेले पारस दादा विधायक नहीं रहेंगे बल्कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता रतलाम का विधायक होगा। आप सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है सबसे पहले आप अपने बूथ का ध्यान रखे। क्योकि यदि आप अपना बूथ का ध्यान रखेंगे और अपना बूथ जीतेंगे तो निश्चित ही हम रतलाम की विधानसभा जीतेंगे।

शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि निश्चित ही श्री सिंह के नगर आगमन से नगर के जाबांज कार्यकर्ताओं में नया उत्साह का संचार हुआ है। शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रारंभ में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह का स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ हुआ।इस अवसर पर कांग्रेस ने समस्त प्रदेश पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई , सेवादल , इंटक के पदाधिकारी , मंडलम, सेक्टर प्रमुख, समस्त बीएलए एवं समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बसंत पंड्या ने किया। उक्त जानकारी नीलू अग्रवाल ने दी।

पत्रकारों से चर्चा में यह बोले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और मोदी जी को अब मध्य प्रदेश के नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए मोदीजी इस तरह चुनाव लड़ रहे हैं जैसे वे ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो।

मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार शाम को रतलाम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में टक्कर सीधे भाजपा और कांग्रेस में है। ना तो आप कुछ असर डालेगी, नाहीं चुनाव में खड़े हुए निर्दलीय या बागी से कुछ असर आएगा।

भाजपा नेताओ द्वारा कांग्रेस नेताओं पर किए जा रहे तंज के प्रश्न पर श्री सिंह ने कहा कि भाजपा नेता भ्रष्टाचार,महंगाई, बेरोजगारी जैसे मूल मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते हैं।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर पटवारी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया को निरस्त किया जाएगा और नए तरीके से चयन प्रक्रिया लागू की जाएगी। आपने कहा कि सरकार बनने पर भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचारों की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से चर्चा में श्री सिंह ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश में 130 के लगभग सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है।

6 नवंबर को दादा का जनसंपर्क कार्यक्रम…

6 नवंबर 2023 जनसंपर्क कार्यक्रम प्रात 10:00 बजे से वार्ड नंबर 39 व 42 में रहेगा सतीश पुरोहित की घर से प्रारंभ ,पिपली चोक, दोमुंह की बावडी, नगर निगम बैंक कॉलोनी, मोचीपुरा पर समाप्त होगा वार्ड नंबर 42 में मोचीपुरा से जैन कॉलोनी, रामदेव जी की घाटी, बागड़ो का वास, मोहन टॉकीज ,इमली वाली गली, सेठ जी का बाजार, जुनी कलाल सैरी, थावरिया बाजार पर संपन्न होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *