रतलाम: दीपावली पर्व के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था हेतु रतलाम पुलिस द्वारा तैयार किया यातायात डायवर्शन एवं पार्किंग व्यवस्था प्लान,शहर के व्यस्ततम मार्गो पर किया जाएगा रूट डायवर्शन, कल से ही लागू होगी नई व्यवस्था

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read

रतलाम,6नवम्बर(खबरबाबा.काम)। दिपावली पर्व पर शहर के मध्य बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रतलाम पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था कल 7 नवंबर से 13 नवंबर तक प्रमुख बाजारों में लागू रहेगी।

त्यौहारी खरीदारी के लिए आने वाले शहरी एवं ग्रामीणजनों द्वारा साथ लाये जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों को सरल एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रदाय करने एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस द्वारा यह यातायात डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था प्लान तैयार किया गया है. जो निम्नानुसार है:-

दीपावली पर्व पर रुट डायवर्सन प्लान

01. नाहरपुरा चौराहे से डालुमोदी बाजार,घास बाजार, माणकचौक, न्यूक्लाथ मार्केट तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

02. रानीजी का मंदिर से गणेश देवरी, नीमचौक, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

03. तोपखाना से चाँदनी चौक, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

04. डालूमोदी बाजार से न्यू क्लाथ मार्केट, घास बाजार, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

05. घास बाजार से चौमुखीपुल, डालूमोदीबाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

06. चौमुखी पुल से गणेश देवरी, घास बाजार, चाँदनी चौक माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

08. बाजना बस स्टेण्ड से चाँदनी चौक, तोपखाना, चौमुखीपुल, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

9. नीमचौक से तोपखाना, चाँदनी चौक,रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

यह क्षेत्र रहेंगे नोव्हीकल जोन

01. हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर, माणकचौक थाना, नोलाईपुरा तक का रास्ता नो व्हीकल जोन रहेगा।

02. जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा, साहूबावडी, घासबाजार, भुट्टा बाजार गली तक का रास्ता नो व्हीकल जोन रहेगा।

यहां रहेगी एकांकी मार्ग व्यवस्था

01. घास बाजार से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।

02. नाहरपुरा चौराहा से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।

03.गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।

04.चौमुखीपुल से गणेश देवरी तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।

05. चाँदनी चौक से चौमुखीपुल तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।

दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था

01. धनजीबाई के नोहरे में दो पहिया वाहन पार्किंग।

02. ईदगाह के पास सुतारो का वास दो पहिया चार पहिया वाहन पार्किंग।

03. आजाद चौक (चाँदनी चौक) के अंदर दो पहिया वाहन पार्किंग।

04. डॉ. देवीसिंह की गली मे दो पहिया वाहन पार्किंग।

05. चौडावास, रामगढ दो पहिया वाहनों की पार्किंग।

06. काशीनाथ का नोहरा दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग।

07. अमृतसागर तालाब के किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग।

उपरोक्त व्यवस्था दिनांक 07 नवम्बर 2023 से प्रारम्भ होकर दिनांक 13 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी। यातायात पुलिस रतलाम का अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये चार पहिया वाहनों को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रवेश नही करे एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रुप से पार्किंग करे अन्यथा यातायात मार्ग अवरुध्द होने की स्थिति में वाहनों को क्रेन से टोइंग किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *