
रतलाम,8नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 2023-24 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गत दिवस संपन्न हुआ।

डॉ. योगेंद्र सिंह चाहर अध्यक्ष, डॉ. देवेंद्र चौहान सचिव, डॉ. चैतन्य खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. पीएन श्रीवास्तव ने उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यो ने शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, डॉ. जितेन्द्र गुप्ता अधिष्ठाता डॉ लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम, डॉ. आनंद चंदेलकर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी रतलाम तथा डॉ. मेघसिंह सागर सिविल सर्जन रतलाम थे। कार्यक्रम में डॉ स्वर्ण कांता लिखार निर्वर्तमान आइएमए अध्यक्ष ने आइएमए की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश तिलकर आइएमए सचिव वर्ष 2022-23 व डॉ. शैफाली शाह ने किया। अंत में आभार डाॅ. देवेन्द्र चौहान सचिव वर्ष 2023-24 ने माना।



