रतलाम: हाट रोड पर हुई कांग्रेस की आमसभा, कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा और युवा नेता मयंक जाट ने किया संबोधित

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा की आम सभा हाट रोड पर आयोजित की गई। आमसभा में शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, युवा नेता राजीव रावत, रजनीकांत व्यास, नासिर कुरेशी, इक्का बैलूत, प्रभु राठौड़ सतीश पुरोहित कमरुद्दीन कछवाया आदि कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंचासीन रहे।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने अपने उद्बोधन में मतदाताओं से अपील की-साथियो पारस सकलेचा दादा को वोट देकर भारी बहुमतों से जिताना हैं।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने अपने उद्बोधन में कहा कि कमलनाथ जी की सरकार बनने जा रही हैं और सरकार बनते ही हमारा सबसे पहला काम शिक्षा प्रणाली को ठीक करने का होगा। हम हर सरकारी स्कूल में वो हर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे जो एक प्राइवेट स्कूल में होती हैं जिससे कि हमारे शहर के जिले के गरीब परिवार और मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। क्योकि ये बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया।

मंयक जाट ने कहा कि कमलनाथ जी ने अपने वचन पत्र में शिक्षा को लेकर योजना बनाई हैं,जिसके अंतर्गत पहली क्लास से आठवीं क्लास तक के बच्चों को 500 रुपये, आठवीं क्लास से दसवीं क्लास तक 1000 रुपये और दसवीं क्लास से 12 वीं क्लास तक जो बच्चे पढ़ते हैं उन्हें 1500 रुपये कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रतिमाह मिलने लगेंगे।


कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं इस पवित्र भूमि पर शहिद फखरुद्दीन को याद करता हूं जिसने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है और मेरी तरफ से फखरुद्दीन को बहुत-बहुत सलाम। मतदाता साथियो 17 तारीख को चुनाव है और भाजपा का वचन पत्र 11 तारीख को शाम को 4:00 बजे जारी किया गया। मात्र 5 दिन पहले और उस वचन पत्र में उन्होंने कुछ भी बात नहीं की। ना कर्मचारियों के हित में, न ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए कुछ कहा और यहां तक की यह भी नहीं लिखा की लाडली बहना योजना को चालू रखेंगे या बंद कर देंगे। हमारी कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र को पहले ही जारी कर दिया और लोगो तक पहुंच दिया हैं ताकि उसमे कोई सुधार करना हो तो वो हम कर सके । कमलनाथ जी कि योजना के अनुसार एक मध्यम परिवार को जिसमें पांच लोग हैं उनको 1 साल में कम से कम 80000 रुपए का फायदा होगा यह हमारी योजना है। दैनिक कर्मचारी को स्थाई करके कम से कम उसे 35000 महीना मिलेगा ऐसी हम व्यवस्था करेंगे।

श्री सकलेचा ने कहा कि मैं जब विधायक था, जब मेयर था तो सरकार से लड़ झगड़ कर पैसा लाते थे। हमने जावरा रोड का अंडर ब्रिज बनाया, हमने प्रताप नगर का ओवर ब्रिज बनाया, हमने कभी यह शिकायत नहीं की। आज ये स्थिति हैं कि सुभाष नगर ओवर ब्रिज 4 साल से नही बन सका है क्या कारण हैं? क्यों नहीं बनता? मतदाता साथियो हम ये सभी रुके हुए काम करवाएंगे और कमलनाथ जी की सरकार से हर वो सुविधा शहर को दिलवाएंगे जिससे कि शहरवासियों को अच्छा स्वास्थ्य और शहर के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *