रतलाम: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, मोड पर सामने से आ रही पिकअप से बचने की कोशिश में हादसा…

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,23नवम्बर(खबरबाबा.काम)। स्कूली बच्चों से भरा ऑटो गुरुवार सुबह पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार स्कूली बच्चे सहित ऑटो चालक घायल हुआ है। एक बालक के सिर में चोट आना बताया है जबकि वाहन पलटने में चालक भी ऑटो के नीचे दब गया, लोगों ने मदद कर बाहर निकाला।


घटना आज सुबह राममंदिर चौराहे की है। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों को लेकर ऑटो रिक्शा सज्जनमिल रोड की ओर से आ रहा था। कस्तुरबानगर की ओर जा रहा था कि सामने सामने से तेजगति से आ रही पिकअप से बचने की कोशिश में ऑटो चालक ने वाहन को तेजगति से कस्तुरबानगर कार्नर की ओर मोड़ा और अचानक ही अगला ब्रेक लगा दिया जिससे ऑटो रिक्शा पीछे से उठकर असंतुलित होकर पलटी खा गया। बताते हैं कि ऑटो चालक खुद वाहन के नीचे दब गया वहीं कुछ बच्चे भी चोटिल हो गए। चौराहे पर खड़े लोगों की मदद से बच्चों और चालक को ऑटो से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दो-तीन बच्चों को हाथ-पैर में चोट आई है जबकि एक बच्चे के सिर में। ऑटो इतनी जोरदार पलटी खाया कि ऑटो का अगला कांच ही क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऑटो कस्तुरबानगर कार्नर की ओर मुड़ने वाला था कि तेजगति से आ रही पिकअप से बचने की कोशिश में ऑटो पलटी खा गया। कहा जा रहा है कि ऑटो चालक अगर वाहन को तेजी से कार्नर की ओर नहीं मोड़ता तो पिकअप की टक्कर से बड़ा हादसा हो जाता।

अंधगति से दौड़ती हैं लदान वाली पिकअप

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस रोड पर पिकअप अंधगति से दौड़ती है। ये पिकअप सामान लदान की होती है। ब्रिज उतरते समय भी इनके गति कम नहीं रहती है जबकि राममंदिर चौराहे पर यातायात के दबाव के साथ पैदल राहगीरों की आवाजाही रहती है। नागरिकों का कहना है कि इस रास्ते से अंधगति से दौड़ने वाली पिकअप की गति पर काबू पाना जरूरी है वरना कभी भी पिकअप की तेजगति से कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *